नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन मामले में आरोपी सरबजीत मोखा गिरफ्तार, पुलिस ने करवाई कोरोना जाँच

By दिनेश शुक्ल | May 11, 2021

जबलपुर। नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन के अंतरराज्यीय घोटाले में फंसा जबलपुर के सिटी अस्पताल का संचालक सरबजीत मोखा आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। घोटाले में नाम आते ही माइनर अटैक का बहाना कर खुद के अस्पताल में भर्ती मोखा, एफआईआर दर्ज होते ही फरार हो गया था। मोखा सोमवार शाम को अचानक प्रकट हुआ और इस बार खुद को कोविड संक्रमित बताकर खुद के अस्पताल में आईसीयू में भर्ती हो गया। रात भर पहरा दे रही पुलिस ने उसकी रैपिड रिपोर्ट निगेटिव आते ही मंगलवार सुबह उसे गिरफ्तार कर लिया और ओमती थाने ले आई, जहां मोखा से पूछताछ की जा रही है।  

इसे भी पढ़ें: कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर इंदौर में राऊ स्थित बेस्ट प्राइज सील

गौरतलब है कि नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन प्रकरण में ओमती थाने में दर्ज अपराध क्रमांक 252/21 धारा 274, 275, 308, 420, 120बी, ताहि 53 आपदा प्रबंधन अधिनियम, 3 महामारी अधिनयम के प्रकरण में साक्ष्य संकलन, आरोपितों की तलाश और गिरफ्तारी विवेचना में ट्रेनी आईपीएस एएसपी रोहित काशवानी की अगुवाई में एसआईटी गठित की गई है। मामले की अग्रिम विवेचना सीएसपी ओमती आरडी भारद्वाज को सौंपी गई है।

प्रमुख खबरें

PoK पर ऐसा क्या बोले पाकिस्तानी? घसीटकर ले गई शहबाज की पुलिस

Glasgow से CWG 2030 की मेजबानी का बिगुल बजेगा, अहमदाबाद को मिलेगा औपचारिक न्योता!

Rahul Gandhi का बड़ा आरोप: Delimitation से BJP छीनना चाहती है Tamil Nadu की ताकत

Patna SSP पर PK का हमला: सत्ताधारी पार्टी के लिए काम कर रही पुलिस, गुंडागर्दी का आरोप