व्हाइट हाउस को अलविदा कहेंगी सारा सैंडर्स: डोनाल्ड ट्रम्प

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 14, 2019

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने घोषणा की है कि व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव सारा सैंडर्स इस महीने के अंत में अपना पदभार छोड़ देंगी। ट्रम्प की इस चौंकाने वाली घोषणा के बाद सैंडर्स के अरकांसस का गवर्नर बनने की अटकलें तेज हो गई हैं। ट्रम्प ने ट्वीट किया, ‘‘साढ़े तीन साल बाद, सारा हुकाबी सैंडर्स इस महीने के अंत में व्हाइट हाउस को अलविदा कहेंगी और अपने गृह राज्य अरकांसस का रुख करेंगी।’’

इसे भी पढ़ें: पाक-भारत संबंध सबसे खराब दौर में, इमरान खान बोले- मोदी से है उम्मीद

सैंडर्स (36) के पिता माइक हुकाबी भी अरकांसस के गवर्नर रह चुके हैं। ट्विटर पर घोषणा करने के बाद ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में आयोजित एक कार्यक्रम में भी सैंडर्स की तारीफ की। गौरतलब है कि इस महीने की शुरुआत में भारतीय अमेरिकी राज शाह ने भी व्हाइट हाउस के उप प्रेस सचिव पद से इस्तीफा दे दिया था।

प्रमुख खबरें

Global Oil Crisis: होर्मुज संकट से $84 के पार पहुंचा Brent Crude, ईरान-अमेरिका में बढ़ी तकरार

India Neighborhood First policy: बांग्लादेश से लेकर नेपाल तक भारत का बड़ा गेम, पलटा पासा !

Google में बड़ा Leadership बदलाव: Demis Hassabis बने अध्यक्ष, 27 साल बाद Jeff Dean ने छोड़ी कंपनी

पुरानी पेंशन स्कीम लागू होगी या नहीं? सरकार ने संसद में दिया दो टूक जवाब