तोल-मोल कर बोलो, जुबान पर मां सरस्वती बैठती हैं! महाराष्ट्र की जनता ने कैसे शरद पवार की मन की मुराद पूरी कर दी

By अभिनय आकाश | Nov 25, 2024

महाराष्ट्र विधानसभा में 101 सीटों पर लड़ी कांग्रेस ने केवल 16 सीटें जीतीं और 12.42 वोट प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रही। पार्टी को 8,020,921 वोट मिले। एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने 81 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिसमें से 57 सीटों पर जीत दर्ज की और 12.38 प्रतिशत वोट हासिल किये। दिलचस्प बात यह है कि कम सीटें हासिल करने वाली शरद पवार नीत राकांपा (शरदचंद्र पवार) को अजित पवार नीत राकांपा से अधिक वोट मिले। राकांपा (एसपी) ने 86 सीटों पर चुनाव लड़ा, लेकिन 11.28 प्रतिशत वोट के साथ केवल 10 सीटें ही जीत पाई। इसके विपरीत, अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा ने 59 सीटों पर चुनाव लड़कर 41 सीटें जीतीं, और 9.01 प्रतिशत वोट हासिल किये। उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना (उबाठा) ने 20 सीटें जीतीं और पार्टी को 9.96 प्रतिशत वोट मिले। निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के अनुसार, 20 नवंबर को हुए राज्य विधानसभा चुनावों में 66.05 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो 2019 में 61.1 प्रतिशत था।

इसे भी पढ़ें: कैलिफोर्निया में 5 नवंबर से हो रही वोटों की गिनती, भारत में एक दिन में परिणाम, EVM पर सवाल उठाने वालों को मस्क ने दिया तगड़ा जवाब

हालांकि, शरद पवार ने कहा है कि वह राजनीति से संन्यास लेने के बाद भी सामाजिक कार्य करते रहेंगे। एनसीपी में विभाजन से ठीक एक महीने पहले शरद पवार ने पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। लेकिन एनसीपी के तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं के आग्रह के चलते उन्होंने इसे वापस ले लिया।

प्रमुख खबरें

Sugar Stock Limit: त्योहारों पर थोक ग्राहकों के लिए चीनी भंडारण सीमा बढ़कर हुई 30 दिन

नंदीग्राम में पलटा पूरा गेम, ममता ने समर्थन जताया, अब कांग्रेस उम्मीदवार को पुलिस ने उठाया

India Under-19 ने Australia को रोमांचक मैच में सात रन से हराया

Gorakhpur में BJP की हाई-लेवल बैठक, 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान