कश्मीर पर सरदार पटेल सही थे, नेहरू गलत: रवि शंकर प्रसाद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 11, 2019

अहमदाबाद। केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने बुधवार को कहा कि आजादी के बाद जम्मू-कश्मीर मुद्दे से निबटने के मामले में भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू गलत थे जबकि देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल सही थे। राजग सरकार के कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने के मौके पर आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में प्रसाद ने यह कहा।

प्रसाद ने कहा, ‘‘ मैं कहना चाहता हूं कि जम्मू-कश्मीर को लेकर सरदार पटेल सही थे लेकिन जवाहर लाल नेहरू गलत थे।’’ मंत्री ने राज्य को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को ‘‘ऐतिहासिक गलती’’ बताया। उन्होंने कहा कि उस विशेष दर्जे को खत्म करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अदम्य साहस का परिचय दिया है और ऐतिहासिक गलती को सुधारा है।

प्रमुख खबरें

देश-दुनिया की बड़ी खबरें: PM Modi का मीडिया से आह्वान, UP में सियासी गठबंधन और खेलों में भारत का परचम

Qualcomm ने भारत में शुरू की Layoffs प्रक्रिया, 1000 से ज्यादा नौकरियां खतरे में

SBI Research का अनुमान, RBI दिसंबर में Repo Rate केवल 0.25 प्रतिशत बढ़ाएगा

DRI ने Delhi में पकड़ी 22 किग्रा Cocaine, विदेशी महिला फर्जी राजनयिक बनकर कर रही थी तस्करी