पाकिस्तान के सरफराज अहमद समेत 10 खिलाड़ियो की हुई बेइज्जती, Abu Dhabi की फ्लाइट में नहीं मिली एंट्री

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 31, 2021

कराची। पूर्व कप्तान सरफराज अहमद उन 11 खिलाड़ियों और अधिकारियों में शामिल थे जिन्हें रविवार को अबुधाबी के लिये व्यावसायिक फ्लाइट लेने के लिये मंजूरी नहीं मिली जहां अगले महीने पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के बचे हुए मैचों का आयाोजन होना है। ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘रविवार को तड़के पीएसएल के लिये जा रहे 11 खिलाड़ियों और अधिकारियों को लाहौर और कराची से दोहा से होते हुए अबुधाबी जा रही व्यवसायिक फ्लाइट में चढ़ने की अनुमति नहीं दी गयी जिसमें क्वेटा ग्लैडिएटर्स के कप्तान सरफराज अहमद भी शामिल हैं। ’’ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को अबुधाबी में बहाल होने वाले पीएसएल से पहले ‘लॉजिस्टिकल’ संबंधित मुद्दों का सामना करना पड़ रहा है जिसमें वीजा हासिल करना भी शामिल है।

प्रमुख खबरें

Kerala High Court ने रद्द किया SIT का फैसला, ED रिपोर्ट पर Vijayan के खिलाफ FIR के निर्देश

Noida International Airport का नाम Narendra Modi के नाम पर रखने को यूपी कैबिनेट की मंजूरी

UK Trade Minister Jonathan Reynolds भारत आने वाले Great North प्रतिनिधिमंडल की करेंगे अगुवाई

INDIA Bloc के सांसद रात 8 बजे राष्ट्रपति मुर्मू से मिलेंगे; शाम 5 बजे संसद के सेंट्रल हॉल में होंगे इकट्ठा