Sariska Tiger Reserve में अब बाघों के साथ रीछों को भी किया जाएगा शामिल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 05, 2023

जयपुर। राजस्थान में स्थित सरिस्का बाध रिजर्व पिछले डेढ दशकों में बाघों की आबादी को सफलतापूर्वक बढ़ाने के बाद अब अपने वन क्षेत्र में जैवविविधता को बढ़ाने का प्रयास कर रहा है। इस दिशा में रिजर्व ने आने वाले दिनों में स्लॉथ बीयर (रीछ, भालू की प्रजाति) को वन क्षेत्र में शामिल करने क निर्णय लिया है। रिजर्व के अधिकारियों ने बताया कि अगले कुछ दिनों में सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान, जालोर जिले के सुंधा माता वन क्षेत्र से लाए गए दो जोड़े रीछों का नया घर होगा। सरिस्का बाघ परियोजना के क्षेत्रीय निदेशक रूप नारायण मीणा ने बताया, ‘‘हमें दो जोड़े स्लॉथ भालुओं (रीछ) को सारिका में स्थानांतरित करने की अनुमति मिल गई है। उनके पुनर्वास में मदद के लिए टीम बनायी गयी है।’’

सरिस्का बाघ रिजर्व बाघों के पुनर्वास कार्यक्रम की सफलता के लिए जाना जाता है। 2005 में सरिस्का में सभी बाघों के गायब होने के बाद, 2008 में पुनर्वास कार्यक्रम शुरू किया गया, जिसके तहत रणथंभौर बाघ अभयारण्य से दो बाघो को यहां लाया गया था। कार्यक्रम सफल रहा और रिजर्व में अब बाघों की संख्या बढ़कर 27 हो गयी है। इनमें 13 बाघिन, आठ बाघ और छह शावक हैं। बाघों के अलावा सरिस्का में तेंदुआ, लकड़बग्घा, सियार, जंगली बिल्ली, बिल्लियों की अन्य प्रजातियां, भोडिया, सांभर, चितल, जंगली भालू सहित अन्य कई वन्य जीव हैं।

प्रमुख खबरें

24 घंटे में युद्ध न रुका, तो पूरी तरह मिटा देंगे वजूद, Iran का खौफनाक प्रण! महाविनाश की कगार पर दुनिया

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों पर विराम, BCCI सेक्रेटरी ने कहा- लॉर्ड्स वनडे रोहित का आखिरी मैच नहीं

रायपुर में दिल दहला देने वाली घटना: किराए के मकान में एक ही परिवार के 5 सदस्यों के शव बरामद, आत्महत्या का शक

राम मंदिर दान गबन मामले में एसआईटी सोमवार को सुप्रीम कोर्ट को सौंपेगी अपनी अंतरिम रिपोर्ट