सरसंघचालक मोहनराव जी भागवत और सरकार्यवाह भय्या जी जोशी भोपाल प्रवास पर

By दिनेश शुक्ल | Nov 02, 2020

भोपाल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहनराव जी भागवत और सरकार्यवाह भय्या जी जोशी 4 नवंबर से 7 नवंबर तक भोपाल प्रवास पर रहेंगे। इस अवधि में वे संघ की क्षेत्रीय कार्यकारी मंडल की बैठक में कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे ज्ञात हो कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा प्रतिवर्ष अखिल भारतीय स्तर पर कार्यकारी मंडल की बैठक आयोजित की जाती थी किंतु इस बार कोरोना महामारी के चलते यह बैठक क्षेत्रश: आयोजित की जा रही हैं। 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के उप चुनावों के पन्ने पर गद्दारों का नाम काले अक्षरों में लिखा जाएगा- कमलनाथ

संघ की भौगोलिक रचना के अनुसार पूरे देश में 11 क्षेत्र हैं। जिनमें से एक मध्य क्षेत्र भी है जिसकी बैठक 5 और 6 नवंबर को भोपाल में रहेगी। यह बैठक बेंगलुरु के बाद से अब भोपाल में आयोजित हो रही है। इस बैठक में संघ के मध्यक्षेत्र (मध्यभारत, मालवा, महाकौशल और छत्तीसगढ़) की प्रान्त टोली, क्षेत्र टोली और मध्य क्षेत्र में रहने वाले केंद्रीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

प्रमुख खबरें

सिख गुरुओं के बलिदान से सुरक्षित है भारत की पहचान: CM Yogi Adityanath

Bihar के AIMIM MLA अख्तरुल ईमान बोले- इस्लाम में महिलाओं के लिए पर्दा जरूरी

डेटा सुरक्षा को लेकर भारतीय सेना सख्त, सैन्यकर्मियों के लिए Facebook, TrueCaller, Snapchat समेत 87 ऐप हुए बैन

Jewar Airport के नामकरण पर Congress का PM Modi पर तीखा हमला