Commonwealth Games: Sarvesh Kushare ने रचा इतिहास, High Jump में Silver Medal जीतने वाले पहले भारतीय बने

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 28, 2026

राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक सर्वेश कुशारे ने पुरुषों की ऊंची कूद स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन कर सोमवार को राष्ट्रमंडल खेलों में इतिहास रच दिया। कुशारे ने 2.25 मीटर की ऊंचाई पार कर दूसरा स्थान हासिल किया। जमैका के रोमेन बेकफोर्ड ने स्वर्ण पदक जीता। दोनों खिलाड़ी 2.25 मीटर के बाद 2.28 मीटर पार करने में असफल रहे, लेकिन काउंटबैक नियम के आधार पर बेकफोर्ड को विजेता घोषित किया गया। इंग्लैंड के जैक किमानी ने 2.20 मीटर के प्रयास के साथ कांस्य पदक जीता।

तेजस्विन ने भी सोमवार को स्पर्धा में हिस्सा लिया, लेकिन बृहस्पतिवार से शुरू होने वाली पुरुषों की डेकाथलॉन स्पर्धा की तैयारी को देखते हुए उन्होंने 2.05 मीटर के पहले प्रयास में असफल रहने के बाद हटने का फैसला किया। 27 वर्षीय तेजस्विन का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2.29 मीटर है और पिछले दो वर्षों में उन्होंने डेकाथलॉन पर ध्यान केंद्रित करने के कारण व्यक्तिगत ऊंची कूद प्रतियोगिताओं में ज्यादा हिस्सा नहीं लिया है।

प्रमुख खबरें

Hartalika Teej पर शिव-पार्वती की पूजा के बाद 15 सितंबर को इस विधि से करें व्रत का पारण

Sambalpur Encounter: 24 से अधिक मामलों में वांटेड मोहम्मद इरफान पुलिस मुठभेड़ में घायल

Manipal Hospitals ने बनाया देश भर में विस्तार और AI आधारित तकनीक अपनाने का प्लान

कमजोर मांग से Soybean Oil और बिनौला तेल गिरे, मूंगफली में सुधार