Sambalpur Encounter: 24 से अधिक मामलों में वांटेड मोहम्मद इरफान पुलिस मुठभेड़ में घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 13, 2026

ओडिशा के संबलपुर जिले में 24 से अधिक आपराधिक मामलों में वांछित आरोपी रविवार को पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि सुनापाली निवासी मोहम्मद इरफान डकैती, लूट, चोरी, सेंधमारी और मादक पदार्थों से जुड़े मामलों में वांछित था।

मिश्रा के अनुसार पुलिस ने उसके दोनों साथियों को पकड़ लिया, लेकिन इरफान ने पुलिस टीम पर गोली चला दी और मौके से भागने लगा। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने आत्मरक्षा में नियंत्रित जवाबी गोलीबारी की। मिश्रा ने बताया कि जवाबी कार्रवाई में इरफान के बाएं पैर में गोली लगी।

पुलिस के मुताबिक, इरफान ने पुलिस पर तीन गोलियां चलाईं जिसके बाद पुलिस दल ने जवाब में दो गोलियां चलाईं। मिश्रा ने बताया कि घटनास्थल से एक पिस्तौल, गोलियां और तीन खोखे बरामद किए गए हैं। आरोपियों द्वारा इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि इरफान को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। मामले की जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

ICAMPS 2026: रक्षा और अंतरिक्ष क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के लिए उन्नत सामग्री पर जोर

वैश्विक अनिश्चितता के बीच FPI ने सितंबर में भारतीय Share Market से 13138 करोड़ रुपये निकाले

Dish TV ने OTT और Smart TV कारोबार पर लगाया दांव, DTH पर घटाई निर्भरता

Hartalika Teej पर शिव-पार्वती की पूजा के बाद 15 सितंबर को इस विधि से करें व्रत का पारण