रघुवर दास को हराने वाले सरयू राय ने की केजरीवाल से मुलाकात, अटकलों का दौर शुरू

By अंकित सिंह | Mar 13, 2022

झारखंड से निर्दलीय विधायक सरयू राय ने आज दिल्ली में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की है। सरयू राय और केजरीवाल के इस मुलाकात के बाद झारखंड की राजनीति तेज हो गई है। इस मुलाकात को झारखंड से जोड़कर देखा जा रहा है। मुलाकात के बाद सरयू राय ने कहा कि मैंने अरविंद केजरीवाल से मुलाकात कर पंजाब की जीत पर बधाई दी। हमारी झारखंड को लेकर भी चर्चा हुई। लोगों को अरविंद केजरीवाल में विकल्प नज़र आ रहा है। झारखंड की समाजिक परिस्थिति दिल्ली और पंजाब से अलग है। सरयू राय ने आगे कहा कि दिल्ली-पंजाब में भ्रष्टाचार और अच्छी राजनीति का मसला है। अगर यहां का युवा भी इस चीज़ को पसंद करें तभी ऐसी रेखा खींची जा सकती है। अभी इसकी संभावना कम है। उन्होंने कहा कि दिल्ली-पंजाब में भ्रष्टाचार और अच्छी राजनीति का मसला है। अगर यहां का युवा भी इस चीज़ को पसंद करें तभी ऐसी रेखा खींची जा सकती है। अभी इसकी संभावना कम है। 

 

इसे भी पढ़ें: AAP का पंजाब में शक्ति प्रदर्शन, भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल ने किया भव्य रोड शो

 

आपको बता दें कि सरयू राय भाजपा के सदस्य थे। वह 2014 से 2019 तक के झारखंड सरकार में मंत्री भी रहे हैं। चुनाव में टिकट नहीं मिलने के बाद उन्होंने निर्दलीय लड़ा था। तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास को उनकी परंपरागत सीट जमशेदपुर पूर्व से करारी शिकस्त दी थी। बताया जा रहा है कि आज सरयू राय दिल्ली पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से एयरपोर्ट पर हो गई। केजरीवाल और सिसोदिया एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पंजाब जा रहे थे। 

प्रमुख खबरें

केमिकल ट्रीटमेंट से खराब हुए बाल? तो हफ्ते में एक बार ये जादुई हेयर मास्क ट्राई करें, घर बैठे पाएं सिल्की-शाइनी बाल!

करोड़ों के अय्यर को बेंच पर बैठाएगी RCB? कुंबले बोले - जीतने वाली टीम से छेड़छाड़ क्यों करें

सर्दी की सुबह को बनाएं लाजवाब: मूली-चावल की पूड़ी का अनोखा स्वाद, जानें आसान रेसिपी

धीरेन्द्र शास्त्री का चेतावनी: खतरे में बांग्लादेश में हिंदुओं की पहचान, तुरंत एक्शन ले भारत