खुर्शीद की एक और किताब का विवादित पन्ना, '1984 सिख नरसंहार पर मुस्लिमों को मिली संतुष्टि !'

By अनुराग गुप्ता | Nov 12, 2021

नयी दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद की किताब 'सनराइज ओवर अयोध्या' की लॉन्चिंग के साथ ही विवाद खड़ा हो गया है और अब उनकी पुरानी किताब 'एट होम इन इंडिया' भी सुर्खियां बटोर रही हैं। इसी बीच भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने सलमान खुर्शीद की किताब 'एट होम इन इंडिया' का एक पन्ना साझा किया। जिसमें 1984 सिख विरोधी दंगों को लेकर सलमान खुर्शीद की प्रतिक्रिया है। इस पर अमित मालवीय ने ट्वीट किया कि मुसलमानों में भी एक भयानक संतोष था, जो विभाजन के अप्रिय परिणाम को पूरी तरह से नहीं भूले थे। हिंदू और सिख समान रूप से अपने 'पापों' के लिए भुगतान कर रहे थे। कट्टरता गहरी चलती है। 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में बैन होगी अयोध्या पर लिखी गई सलमान खुर्शीद की किताब, हिंदुत्व की बोकोहरम से की गई है तुलना  

वहीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि उन्होंने (खुर्शीद ने) 15 साल पहले भी एक किताब लिखी थी जिसमें उन्होंने कहा था कि 1984 के दंगों में हिंदुओं और सिखों ने अपने पापों का भुगतान किया था।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर