सतीश गणेश बनारस और असीम अरुण बने कानपुर के पहले पुलिस कमिश्नर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 26, 2021

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने कानपुर (शहर) और वाराणसी में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली शुरू करने के फैसले के बाद दोनों स्थानों पर पुलिस आयुक्त की नियुक्ति करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस)के 16 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। शुक्रवार को शासन से मिली जानकारी के अनुसार आगरा परिक्षेत्र में तैनात अपर पुलिस महानिदेशक ए सतीश गणेश को वाराणसी और उप्र डॉयल-112 में तैनात अपर पुलिस महानिदेशक असीम अरुण को कानपुर नगर कमिश्‍नरेट का पहला पुलिस आयुक्त बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि उत्‍तर प्रदेश के मंत्रिपरिषद ने बृहस्पतिवार को कानपुर (नगर) और वाराणसी में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। इसके पहले राज्य सरकार ने लखनऊ और गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू की थी।

इसे भी पढ़ें: सिसोदिया बोले, ...PM मोदी के विकल्प में हो सकते हैं अरविंद केजरीवाल

अपर पुलिस महानिदेशक (कार्मिक) राजकुमार द्वारा जारी आदेश के मुताबिक अयोध्या जिले के पुलिस उप महानिरीक्षक दीपक कुमार को पुलिस उप महानिरीक्षक, अलीगढ़ परिक्षेत्र, विशेष जांच के पुलिस उपमहानिरीक्षक शलभ माथुर को पुलिस उप महानिरीक्षक मुरादाबाद परिक्षेत्र, कानपुर नगर जिले के पुलिस उप महानिरीक्षक डॉक्टर प्रीतिंदर सिंह को पुलिस उप महानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र, गोरखपुर के पुलिस उप महानिरीक्षक जोगेन्द्र कुमार को पुलिस उप महानिरीक्षक, झांसी परिक्षेत्र, एसआईटी के पुलिस उपमहानिरीक्षक जे रविंद्र गौड़ को पुलिस उप महानिरीक्षक, मिर्जापुर परिक्षेत्र, कुशीनगर जिले में तैनात विनोद कुमार सिंह को पुलिस उपमहानिरीक्षक सुरक्षा, लखनऊ, वाराणसी में तैनात अमित पाठक को पुलिस उप महानिरीक्षक गाजियाबाद तथा गौतमबुद्ध नगर में तैनात अपर पुलिस आयुक्त श्रीपर्णा गांगुली को पुलिस महानिदेशक मुख्यालय में पुलिस उप महानिरीक्षक बनाया गया है।

प्रमुख खबरें

स्कूल मान्यता मामले में पूर्व मंत्री Anbil Mahesh के ठिकानों पर CCB की छापेमारी

उत्तर प्रदेश से 22 सितंबर से विदा हो सकता है Monsoon, IMD ने दी जानकारी

Prayagraj में पूर्व प्रधान की हत्या के मामले में मुठभेड़ के बाद 4 आरोपी गिरफ्तार

Shivraj Singh Chouhan ने किया Bihar Flood प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, हर संभव केंद्रीय मदद का भरोसा दिया