राजस्थान में गायों मौत पर सियासत! सतीश पूनिया ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत लगाया असंवेदनशील होने का आरोप लगाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 08, 2022

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष सतीश पूनिया ने बुधवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर गायों के प्रति असंवेदनशील होने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि लाखों गायों की मौत लंपी चर्म रोग से हुई है लेकिन राज्य सरकार गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि जोधपुर, बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर, जालोर और सिरोही सहित राजस्थान के सभी जिलों में गायों और अन्य जानवरों में लंपी चर्म रोग का संक्रमण तेजी से फैल रहा है जिससे लाखों गायों की मौत हो चुकी है।

इसे भी पढ़ें: PM मोदी के जन्म दिवस पर चलाई जाएंगी 5 नई ट्रेनें, तीर्थ दर्शन कर सकेंगे वरिष्ठ नागरिक

उन्होंने मांग की कि लंपी संक्रमण को रोकने के लिए राज्य सरकार के स्तर पर सभी जिलों में विशेष दल गठित हों, पशुपालन विभाग में लंबित भर्तियां पूरी हों, पशुओं के लिए दवाईयों एवं टीकाकरण की उचित उपलब्धता हो और साथ ही समय पर इलाज मिले, जिससे गायों सहित सभी पशुओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि जिन पशुपालकों एवं किसानों के पशुओं की संक्रमण से मौत हो गई, उनको राज्य सरकार आर्थिक संबल प्रदान करे, जिससे उन्हें आजीविका में मदद मिल सके। एक आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार, लंपी चर्म रोग से अब तक 45,063 पशुओं की मौत हो चुकी है। वहीं, इस बीमारी से प्रभावित पशुओं की संख्या 10,36,610 है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर