Shani Ast 2024: कुंभ राशि में शनि के अस्त होने से इन तीन राशियों के जीवन में आएगा भूचाल, बढ़ेंगी मुश्किलें

By अनन्या मिश्रा | Feb 08, 2024

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक ग्रहों का राशि परिवर्तन जातक के जीवन पर विशेष असर देखने को मिलता है। वहीं ग्रहों में शनि का राशि परिवर्तन का विशेष महत्व माना जाता है। क्योंकि शनि के राशि परिवर्तन का असर न सिर्फ सभी 12 राशियों बल्कि देश-दुनिया पर भी देखने को मिलेगा। क्योंकि शनि एक राशि में करीब ढाईं वर्ष तक रहते हैं। बता दें कि शनि ग्रह अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में गोचर कर रहे हैं। भले ही इस साल शनि का राशि परिवर्तन न हो, लेकिन वह समय-समय पर अपनी स्थिति में बदलाव करते रहेंगे।

इसे भी पढ़ें: Trigrahi Yog 2024: मकर राशि में त्रिग्रही योग बनने से चमकेगा इन राशियों की किस्मत का सितारा

मेष राशि

शनि ग्रह 11 फरवरी 2024 को अस्त होने जा रहे हैं, इससे मेष राशि के जातकों की समस्याएं काफी बढ़ सकती हैं। मेष राशि के 11वें भाव में शनि अस्त होंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। इसमें काम-धंधे में नुकसान होने की संभावना है। इस दौरान आपको कार्यों में रुकावट का सामना करना पड़ सकता है। वहीं अगर कोर्ट-कचहरी का केस चल रहा है, तो उसमें भी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी-पेशा आदि में वरिष्ठ पदाधिकारियों से वाद-विवाद का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में नुकसान हो सकता है और परिवार के सदस्यों में भी मनमुटाव हो सकता है।

वृषभ राशि

वहीं वृषभ राशि के 10वें भाव में शनि अस्त हो रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में काफी उथल-पुथल हो सकती है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को उनके कार्यक्षेत्र में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। वृषभ राशि के जातकों को करियर में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं जातकों को व्यापार में भी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आपको इस अवधि संभलकर चलने की आवश्यकता है। वहीं वैवाहिक जीवन में संतुलन बनाकर चलने की जरूरत है।

कन्या राशि 

कन्या राशि की कुंडली के छठे भाव में शनि अस्त होंगे। इस अवधि में कष्टों में वृद्धि हो सकती है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को इस अवधि में संभलकर रहने की जरूरत है। इस दौरान हर काम बहुत सोच-समझकर करना चाहिए। व्यापार में भी नुकसान होने से मन दुखी हो सकता है। कन्या राशि के जातकों को धैर्य से काम लेना चाहिए। इस दौरान कन्या राशि के आसपास का वातावरण अच्छा नहीं रहेगा।

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद