Satwik और Chirag की जोड़ी ने किया कमाल, Korea Open 2023 के फाइनल में बनाई जगह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 22, 2023

येओसु। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की स्टार भारतीय जोड़ी ने शनिवार को यहां लियांग वेई केंग और वांग चांग की दुनिया की दूसरे नंबर की जोड़ी पर सीधे गेम में रोमांचक जीत के साथ कोरिया ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। दुनिया की तीसरे नंबर की भारतीय जोड़ी ने जिन्नम स्टेडियम में 40 मिनट तक चले मुकाबले में चीन की जोड़ी पर 21-15, 24-22 से जीत दर्ज की। केंग और चांग की जोड़ी के खिलाफ लगातार दो हार के बाद सात्विक और चिराग की यह पहली जीत थी।

भारतीय जोड़ी ने इसके बाद बढ़त बनानी शुरू की और स्कोर 7-5 और फिर 14-8 हो गया। सात्विक ने अपना चिर-परिचित स्मैश लगाया लेकिन बैकलाइन के पास चिराग की गलती के कारण चीन की जोड़ी लगातार दो अंक हासिल करने में सफल रही। चिराग और सात्विक ने मैच पर अपना दबदबा बनाते हुए स्कोर को 19-12 किया और फिर आसानी से पहला गेम जीत लिया। दूसरे गेम में भी दोनों जोड़ियों के बीच करीबी मुकाबला देखने को मिला। शुरुआत में स्कोर 2-2 और 8-8 की बराबरी पर था। चीन के खिलाड़ियों ने इसके बाद कुछ वाइड शॉट खेले जिससे भारत की बढ़त 14-9 होगी। केंग और चांग की जोड़ी ने लगातार तीन अंक जुटाये।

इसके बाद दोनों जोड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली और मैच के आगे बढ़ने के साथ रोमांच बढ़ता गया। स्कोर के 18-18 और 19-19 की बराबरी पर था। चिराग ने इसके बाद शानदार स्मैश लगाकर मैच प्वाइंट का मौका बनाया लेकिन सात्विक ने सर्विस में गड़बड़ी कर दी जिससे स्कोर 20-20 हो गया। सात्विक ने एक बार फिर भारत के लिए मैच प्वाइंट का मौका बनाया लेकिन चांग के शानदार पास से यह मौका भी निकल गया। चांग ने इसके बाद शटल को नेट पर खेलकर भारत को तीसरी बार मैच प्वाइंट का मौका दिया लेकिन केंग  के शानदार प्रयास से स्कोर एक बार फिर 22-22 से बराबर हो गया। भारत ने इसके बाद चौथा मैच प्वाइंट हासिल किया और इस बार सात्विक ने कोई गलती नहीं की।

प्रमुख खबरें

एक या दो नहीं, चारों दिशाओं में अपनी पहुंच मजबूत कर रहा है भारत, Global Politics के भी जबरदस्त खिलाड़ी बने Modi

सेट पर बंद हुआ कैमरा, बहने लगा खून... जब अमिताभ बच्चन की वजह से अस्पताल पहुंच गये थे विनोद खन्ना, बॉलीवुड की सबसे बड़ी जंग!

Pocket Entertainment का वार्षिक राजस्व 70 प्रतिशत बढ़कर 50 करोड़ डॉलर पहुंचा

Mahadevi Verma Death Anniversary: साहित्य से समाज सेवा तक, ऐसा रहा हिंदी की मीरा का Iconic Journey