दुनिया की नंबर वन जोड़ी से सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को मिली हार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 26, 2021

तोक्यो। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय बैडमिंटन जोड़ी को तोक्यो ओलंपिक के पुरुष युगल के ग्रुप ए के अपने दूसरे मैच में सोमवार को यहां मार्कस फर्नाल्डी गिडियोन और केविन संजय सुकामुल्जो की इंडोनेशिया की दुनिया की नंबर एक जोड़ी के खिलाफ सीधे गेम में शिकस्त का सामना करना पड़ा। दुनिया की 10वें नंबर की सात्विक और चिराग की भारतीय जोड़ी को इंडोनेशिया की शीर्ष वरीय जोड़ी ने 32 मिनट में 21-13, 21-12 से शिकस्त दी। गिडियोन और सुकामुल्जो के खिलाफ नौ मैचों में सात्विक और चिराग की यह नौवीं हार है। गिडियोन और सुकामुल्जो दो जीत के साथ ग्रुप में शीर्ष पर चल रहे हैं जबकि सात्विक और चिराग दूसरे स्थान पर हैं। सात्विक और चिराग ने अपने पहले मैच में यैंग ली और वैंग ची लिन की चीनी ताइपे की दुनिया की तीसरे नंबर की जोड़ी को कड़े मुकाबले में 21-16, 16-21, 27-25 से हराया था।

इसे भी पढ़ें: तोक्यो ओलंपिक खेलों पर कोरोना का कहर, कोविड के 16 नये मामले आए सामने

गिडियोन और सुकामुल्जो ने तीन अंक और जुटाकर स्कोर 18-10 किया। नेट पर भारतीय जोड़ी की गलती ने गिडियोन और सुकामुल्जो को आठ मैच प्वाइंट मिले और चिराग ने जब शॉट नेट पर मारा तो इंडोनेशियाई जोड़ी ने गेम और मैच अपने नाम किया। ओलंपिक रजत पदक विजेता पीवी सिंधू ने भी महिला एकल में जीत के साथ शुरुआत करते हुए रविवार को इजराइल की सेनिया पोलिकारपोव को सीधे गेम में हराया था। पुरुष एकल में हालांकि बी साई प्रणीत को इजराइल के ही मिशा जिल्बरमैन के खिलाफ शिकस्त झेलनी पड़ी थी।

प्रमुख खबरें

IPL 2026 के बीच चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका, ये खिलाड़ी हुआ पूरे सीजन से बाहर

PAN Card का Misuse रोकें! घर बैठे Free में चेक करें CIBIL Score, फ्रॉड से बचें

टी20 वर्ल्ड कप की मैच फिक्सिंग मामले में गैंगस्टर का हाथ! लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने कनाडा कप्तान पर बनाया था दबाव

Delhi-NCR में Target Killing की बड़ी साजिश नाकाम, Pakistan के ISI एजेंट के 2 गुर्गे गिरफ्तार