तोक्यो ओलंपिक खेलों पर कोरोना का कहर, कोविड के 16 नये मामले आए सामने

Tokyo Olympics 2020: Three athletes among 16 new COVID cases

तोक्यो ओलंपिक में कोविड के 16 नये मामले सामने आए है।तोक्यो पहुंचने के बाद जिन देशों के खिलाड़ियों को कोविड-19 से संक्रमित पाया गया उनमें चेक गणराज्य, अमेरिका, चिली, दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड शामिल हैं।

तोक्यो। तोक्यो ओलंपिक खेलों में सोमवार को कोविड-19 के 16 नये मामले दर्ज किये गये जिसमें तीन खिलाड़ी भी शामिल हैं। इस तरह से खेलों से जुड़े कुल मामलों की संख्या 148 हो गयी है। आयोजकों ने कोविड-19 की अपनी दैनिक जानकारी में बताया कि तीन खिलाड़ियों, चार ठेकेदारों, एक कर्मचारी तथा खेलों से संबंधित आठ अन्य व्यक्तियों का कोविड-19 का परीक्षण पॉजिटिव आया है। जिन तीन खिलाड़ियों का परीक्षण पॉजिटिव आया है वे खेल गांव में नहीं रह रहे थे। खेल गांव खुलने के बाद से वहां अब तक 16 मामले पाये गये हैं। खेलों से संबंधित एक व्यक्ति और एक ठेकेदार जापान के निवासी हैं।

इसे भी पढ़ें: तोक्यो ओलंपिक में कोरिया का दिखा दम, भारतीय पुरुष तीरंदाजी टीम क्वार्टरफाइलन में हारी

तीनों खिलाड़ियों और खेलों से संबंधित सात व्यक्तियों को 14 दिन के अनिवार्य पृथकवास पर भेज दिया गया है। तोक्यो पहुंचने के बाद जिन देशों के खिलाड़ियों को कोविड-19 से संक्रमित पाया गया उनमें चेक गणराज्य, अमेरिका, चिली, दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड शामिल हैं। चेक गणराज्य के चार खिलाड़ियों का परीक्षण पॉजिटिव आया था जिसके कारण उसे बीच वॉलीबाल और रोड साइकिलिंग से हटना पड़ा था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़