Hongkong Open:सात्विक-चिराग की जोड़ी का बेहतरीन प्रदर्शन जारी, क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

By Kusum | Sep 11, 2025

हांगकांग ओपन 2025 में भारत की स्टार जोड़ी सात्विक-चिराग ने पुरुष जोड़ी राउंड ऑफ 16 में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल के लिए अपनी जगह को पक्का कर लिया है। सात्विक और चिराग की जोड़ी का सामना राउंड ऑफ 16 में थाईलैंड की जोड़ी पीराचाई सुकफुन और पक्कापोन तीरात्साकुल से था जिसमें करीब डेढ़ घंटे तक चले इस मैच में कुल तीन सेट का मुकाबला हुआ जिसे भारतीय जोड़ी ने 2-1 से जीत लिया।

 इससे पहले सात्विक और चिराग की जोड़ी क राउंड ऑफ 32 में ताइवान की जोड़ी के खिलाफ भी कड़े मुकाबले का सामना करना पड़ा था जिसमें उन्होंने पहला सेट तो 21-13 के अंतर से जीता लेकि दूसरे सेट में 18-21 से हार का सामना करना पड़ा, जिसके बाद तीसरे सेट को 21-10 के अंतर से जीतकर वह राउंड ऑफ 16 में पहुंचने में कामयाब हुए थे। 

वही सात्विक और चिराग की जोड़ी का अब हांगकांग ओपन में क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मलेशिया की जुनैदी आरिफ और रॉय किंग याप की जोड़ी से सामना होगा। इस जोड़ी ने राउंड ऑफ 16 में चूंग होन जियान और मुहम्मद हाइकल की जोड़ी को लगातार 2 सेट 21-17 और 21-19 से मात देते हुए क्वार्टर फाइनल के लिए अपनी जगह को पक्का किया है।  

प्रमुख खबरें

देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, शिक्षा तंत्र हुआ बदहाल: इंदौर में बोले Rahul Gandhi

Agar Malwa में नाले में कार गिरने से Odisha के 7 श्रद्धालुओं समेत 8 लोगों की मौत

Puducherry की Thattanchavady विधानसभा उपचुनाव में 11 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत, 6 अक्टूबर को वोटिंग

उत्तराखंड MBBS दाखिले में फर्जी प्रमाणपत्र का मामला: Dehradun Police SIT ने शुरू की जांच