अलीगढ़ मामले में बोले सत्यदेव पचौरी, अगर अधिकार होता तो बलात्कारियों को मार देता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 12, 2019

कानपुर। भाजपा के नवनिर्वाचित सांसद सत्यदेव पचौरी ने कहा है कि ढाई साल की बच्ची या सात वर्षीय बच्ची का बलात्कार अमानवीय कृत्य है और अगर उनके पास अधिकार होता तो वह बलात्कारियों को मार देते। पचौरी ने कहा कि मैं पुलिस से कहूंगा कि यातायात नियम तोड़ने के लिए पकडे़ जाने वालों को जाने दें लेकिन मैं पुलिस से यह नहीं कहूंगा कि हत्या करने वालों को जाने दें। 

उन्होंने कहा कि हर पुलिस अधिकारी अपने कर्तव्यों का निर्वाह ईमानदारी से कर रहा है। जिलाधिकारी, एसएसपी, आईजी और डीजी अपना सर्वश्रेष्ठ कार्य कर रहे हैं। अब चूंकि भाजपा सरकार सत्ता में है तो ऐसी चीजों (बलात्कार एवं हत्या) को गंभीरता से लिया जाता है और अपराधियों से कड़ाई से निपटा जाता है। पचौरी ने कहा कि असहयोगात्मक और नकारात्मक सरकार के साथ ठीक से काम करना अधिकारियों के लिए मुश्किल है लेकिन भाजपा सरकार में सब कुछ आराम से चल रहा है।

प्रमुख खबरें

UN में Pakistan की जबरदस्त फजीहत, Terrorism पर पूछा गया सवाल तो भाग खड़े हुए Shehbaz Sharif, Jaishankar ने पाकिस्तान को चारों खाने किया चित

गजब बेइज्जती है... जयशंकर ने न्यूयोर्क में पाकिस्तानी पत्रकार की अकड़ निकाली, एक ही वाक्य में कर दी बोलती बंद

Asian Games Kabaddi: भारत ने Iran को 37-34 से हराकर जीता Gold

6 दशकों तक दुश्मनों को डराने वाला MiG 21, रिटायर होकर भी शांत नहीं हुआ आसमान का सिकंदर, जानिए अब कहाँ और क्या कर रहे हैं IAF जेट