सत्यजीत रे के बेटे संदीप ने की नयी फिल्म की घोषणा, प्रोफेसर शंकु की बनाएंगे बायोपिक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 23, 2020

कोलकाता। महान फिल्मकार सत्यजीत रे के बेटे संदीप रे ने एक ही फिल्म में उनके द्वारा रचित अमर किरदारों फेलुदा और प्रोफेसर शंकु को लाने का फैसला किया है, जो दो हिस्सों में होगी। उनके फिल्म निर्माता बेटे ने बृहस्पतिवार को कहा कि फिल्म के दोनों हिस्से को रे की जन्म शताब्दी के अवसर पर अगले साल अलग-अलग समय पर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। रे ने पीटीआई-से कहा, ‘‘दो अलग-अलग कहानियां होंगी, जिन्हें मैं अभी तय नहीं कर पाया हूं। फिल्म की कुल अवधि को ध्यान में रखते हुए, मैं बेहद लोकप्रिय लघु कहानियों में से चयन करूंगा।’’

इसे भी पढ़ें: प्रीति जिंटा ने महामारी से पहले की दुनिया को किया याद, कहा- प्लीज वो जिंदगी वापस कर दो

इसको लेकर उन्होंने कहा, ‘‘आज तक, मैंने फेलूदा और शंकु को अलग-अलग ढंग से पेश किया है। लेकिन, उन्हें एक ही फिल्म में एक साथ लाना चुनौतीपूर्ण होगा। मुझे उम्मीद है कि यह दर्शकों की यादों में लंबे समय तक बना रहेगा। फिल्म निर्माता महेंद्र सोनी ने अगले साल मई में फिल्म के रिलीज होने की उम्मीद जतायी। सत्यजीत रे की जयंती दो मई को होती है।

प्रमुख खबरें

देश की Digital Economy को मिलेगी नई रफ्तार, Visakhapatnam में Reliance बनाएगा सबसे बड़ा डेटा सेंटर

SIP Investment में लगा ब्रेक, 11 महीने में पहली बार बंद हुए ज्यादा खाते, जानें बड़ी वजह

UAE OPEC Exit Impact India: यूएई क्यों हो रहा OPEC से बाहर, क्‍या हमें खुश होना चाह‍िए?

Gold-Silver Price Update: कल की तेजी के बाद आज धड़ाम हुए दाम, जानें कितना सस्ता हुआ सोना