By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 02, 2026
पुणे, एक सितंबर हिंदुत्व विचारक वी डी सावरकर के प्रपौत्र सात्यकि सावरकर ने मंगलवार को यहां एक विशेष अदालत में कहा कि उनके परदादा ने ‘‘कभी मुसलमानों से नफरत नहीं की’’ और उनके लेखन में मुसलमानों की प्रगति के रास्ते बताए गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ऐसे बयान दिए, जिनमें सावरकर को ‘‘मुसलमानों से बेहद नफरत करने वाले व्यक्ति’’ के रूप में पेश किया गया। सात्यकि ने यह बयान लंदन में दिए गए कथित बयानों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ 2023 में दर्ज मानहानि मामले में अधिवक्ता मिलिंद पवार द्वारा की गई जिरह के दौरान दिया।