सत्यम श्रीवास्तव की The Fallen God बनी फैंटेसी प्रेमियों की नई पसंद

By न्यूज हेल्पलाइन | May 29, 2026

भारतीय पौराणिक कथाओं को नए अंदाज में पेश करने वाली किताबों की दुनिया में सत्यम श्रीवास्तव की ‘द फॉलन गॉड’ तेजी से चर्चा बटोर रही है। यह किताब उनकी ‘देव-असुर कथा ट्रिलॉजी’ का दूसरा पार्ट है, जो पहली किताब ‘द वील्डर ऑफ द त्रिशूल’ की कहानी को आगे बढ़ाती है। हालांकि यह सिर्फ अगला अध्याय नहीं है, बल्कि एक ऐसे विशाल फैंटेसी संसार का विस्तार है, जहां सत्ता, युद्ध और आस्था लगातार टकराते नजर आते हैं।

इस कहानी का मुख्य किरदार लक्ष्य है, जो शुरुआत में एक साधारण सैनिक होता है। लेकिन उसकी जिंदगी तब बदल जाती है जब वह भगवान शिव के त्रिशूल का धारक बन जाता है। यह शक्ति उसके लिए सम्मान से ज्यादा मुश्किलें लेकर आती है। उसकी मौजूदगी से राज्यों के बीच तनाव बढ़ने लगता है और धीरे-धीरे पूरा ध्रुव-लोक युद्ध के कगार पर पहुंच जाता है। कहानी में हर फैसला बड़े परिणामों की ओर ले जाता है, जिससे पाठक लगातार रोमांच में बने रहते हैं।

किताब में वृत्र के उदय और देव-असुर संघर्ष को भी अहम हिस्सा बनाया गया है, लेकिन इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह सिर्फ युद्ध की कहानी नहीं बनती। लेखक ने पात्रों की मानसिक दुविधाओं, नैतिक संघर्ष और कर्तव्य के सवालों को भी गहराई से दिखाया है। यहां कोई भी पूरी तरह सही या गलत नहीं लगता, और यही चीज कहानी को ज्यादा वास्तविक और प्रभावशाली बनाती है।

आईआईटी बॉम्बे से पढ़ाई करने वाले और भारतीय राजस्व सेवा में कार्यरत सत्यम श्रीवास्तव उन नए भारतीय लेखकों में शामिल हैं, जो भारतीय पौराणिक कथाओं को आधुनिक फैंटेसी के रूप में पेश कर रहे हैं। ‘द फॉलन गॉड’ के जरिए उन्होंने यह साबित किया है कि भारतीय मिथकों पर आधारित कहानियां भी अंतरराष्ट्रीय स्तर की फैंटेसी दुनिया तैयार कर सकती हैं। यह किताब पौराणिक कथाओं को दोहराने के बजाय उन्हें नए नजरिए से देखने और समझने की कोशिश करती है।

प्रमुख खबरें

Akhilesh Yadav ने BJP पर बोला हमला, कहा- SP सत्ता में आई तो किसानों की आय बढ़ाएंगे

इधर नेतन्याहू ने UAE से भरी उड़ान, उधर हाईजैक हुआ FZ1073 विमान? आनन-फानन में इजरायली फाइटर जेट्स ने घेरा पूरा आसमान

October 2026 Festival Vrat List: शारदीय नवरात्रि, दशहरा और करवा चौथ की सही तारीखें

Pakistan ने रोका बांग्लादेश का न्यूक्लियर फ्यूल, रूस से हुआ खुलासा