Satyameva Jayate 2 Trailer Out: भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में जॉन अब्राहम इंटेंस एक्शन

By रेनू तिवारी | Oct 25, 2021

जॉन अब्राहम और दिव्या खोसला कुमार-स्टारर फिल्म सत्यमेव जयते 2 का ट्रेलर  25 अक्टूबर, 2021 को रिलीज़ हो गया है। यह फिल्म 25 नवंबर, 2021 को सिनेमाघरों में हिट होने के लिए पूरी तरह तैयार है। जॉन अब्राहम की सत्यमेव जयते 2 को पहले 13 मई को सलमान खान-स्टारर राधे के साथ रिलीज किया जाना था लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया। अब कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बाद फिल्म को  25 नवंबर, 2021 को रिलीज किया जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: 67th National Film Awards: कंगना रनौत, मनोज बाजपेयी, धनुष को मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार, देखें विजेताओं की पूरी सूची 

निर्माताओं द्वारा सत्यमेव जयते 2 की रिलीज की तारीख की घोषणा के बाद, प्रशंसकों को ट्रेलर के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार था। 3 मिनट-17 सेकेंड के ट्रेलर में जॉन अब्राहम को इंटेंस अवतार में दिखाया गया है। ट्रेलर में एक्टर शानदार एक्शन में नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में दिव्या खोसला कुमार की भी झलक दिखाई पड़ती हैं। 

 

इसे भी पढ़ें: बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रकाश झा के चेहरे पर फेंकी स्याही, 'आश्रम 3' के सेट पर हुई तोड़फोड़  

पहले पार्ट की तरह ही दूसरे पार्ट की कहानी भी भारत में भ्रष्टाचार के मुद्दे से संबंधित है। पुलिस और राजनेताओं से लेकर उद्योगपति और आम आदमी तक, यह फिल्म हर किसी के जीवन में भ्रष्टाचार से होने वाले प्रभाव को दिखा रही हैं। फिल्म में जॉन अब्राहम, दिव्या खोसला कुमार, राजीव पिल्लई, अनूप सोनी और साहिल वैद मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का लेखन और निर्देशन मिलाप जावेरी ने किया है।

यहां देखें फिल्म का ट्रेलर 

प्रमुख खबरें

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा

UP में अब कालीन नहीं बिछाएगा ‘अब्दुल’, नेता बनेगा: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट