राहुल गांधी पर सत्यपाल मलिक का पलटवार, कहा- मेरे निमंत्रण पर की राजनीति

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 27, 2019

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने राहुल गांधी पर घाटी का दौरा करने के उनके निमंत्रण पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए सोमवार को कहा कि वह केवल कांग्रेस नेता को ‘आधारहीन बयान’ देने से रोकना चाहते थे। राज्यपाल ने यहां एक बयान में कहा, ‘‘मैं यह स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि जब मैंने राहुल गांधी को जम्मू-कश्मीर आने का न्यौता दिया था तो मेरी मंशा यह थी कि वह कश्मीर की स्थिति खुद देखकर उसके बारे में आधारहीन बयानबाजी करने से परहेज़ करेंगे।’’ उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता ने इसे ‘कभी न खत्म होने वाला मुद्दा’ बना दिया है।

इसे भी पढ़ें: अधीर रंजन चौधरी ने कहा, सत्यपाल मलिक को बनाना चाहिए जम्मू-कश्मीर का भाजपा अध्यक्ष

उन्होंने कहा कि गांधी को समझना चाहिए कि उनकी यात्रा लोगों के लिए परेशानी खड़ी करती। मलिक ने कहा, ‘‘ राहुल गांधी ने शांति प्रक्रिया में बाधा उत्पन्न करने की कोशिश की। जब उन्हें यह नहीं करने दिया गया तो उन्होंने नयी दिल्ली लौटने पर कश्मीर के बारे में झूठे बयान दिये।’’ राज्यपाल ने कहा, ‘‘ मैं राहुल गांधी को बता देना चाहता हूं कि पाकिस्तान भारत के खिलाफ उनके ऐसे बयानों का इस्तेमाल कर रहा है। उन्हें समझना चाहिए कि जम्मू-कश्मीर में स्थिति नाजुक है और यह राष्ट्रीय हित का मुद्दा है। उनके बयान राष्ट्रहित का नुकसान पहुंचाते हैं।’’ मलिक ने कहा कि वह गांधी से गुजारिश करना चाहते हैं कि संवेदनशील मुद्दे का इस्तेमाल अपनी ‘ओछी राजनीति’ के लिए करने के बजाय,राष्ट्रहित को ऊपर रखें।

प्रमुख खबरें

मोदी का वादा याद दिलाकर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में प्रस्ताव पेश: उमर अब्दुल्ला ने केंद्र से मांगा पूर्ण राज्य का दर्जा

Mandar Hill Harassment Incident | बिहार के टूरिस्ट स्पॉट मंदार हिल पर महिला से बर्बरता और छेड़छाड़, 6 लोगों पर केस दर्ज; वीडियो वायरल

India Vs West Indies 2026 | वेस्टइंडीज़ सीरीज़ में यशस्वी जायसवाल को प्लेइंग XI में मिलेगा मौका? पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने दिए अहम संकेत

Ajit Doval से क्या मांग रहे राहुल गांधी? क्यों पीछे पड़ी कांग्रेस, हैरान कर देगी वजह!