सत्येंद्र जैन ने Tihar Jail के जेलर को लेटर लिखाकर की थी खास मांग, अब तिहाड़ प्रशासन के खिलाफ हुई कार्रवाई

By रितिका कमठान | May 15, 2023

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस बार ये विवाद उनके द्वारा लिखे गए पत्र के कारण शुरू हुआ है। वहीं तिहाड़ जेल के प्रशासन पर भी कई सवाल उठाए जा रहे है। इसी कड़ी में जेल प्रशासन ने जेल अधीक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

बता दें कि सत्येंद्र जैन द्वारा उठाई जा रही मांग के बाद जेल अधीक्षक ने सत्येंद्र जैन की सेल में कैदियों को ट्रांसफर किया था। इसकी जानकारी जैसे ही तिहाड़ जेल प्रशासन को मिली तो वो हरकत में आया। इस मामले पर अब जेल अधिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। दरअसल जेल अधिक्षक ने सत्येंद्र जैन का पत्र मिलने के बाद उनकी सेल में दो कैदियों को ट्रांसफर कर दिया था, जिससे मंत्री की सुरक्षा पर कई सवाल उठे थे। इस कदम के बाद ही अधिकारी को नोटिस दिया गया है।  जानकारी के मुताबिक मामले के तूल पकड़ने पर वर्तमान में दोनों कैदियों को उनकी पूरानी सेल में भेजा गया है।

जानकारी के मुताबिक सत्येंद्र जैन ने तिहाड़ प्रशासन को 11 मई को पत्र लिखा था। जेल अधीक्षक को लिखे गए पत्र में उन्होंने कहा था कि वो अकेलापन के शिकार हो रहे है। इस पत्र मे उन्होंने कहा था कि उनके मनोचिकित्सक ने उन्हें अकेला ना रहने की सलाद दी है। इस मामले पर तिहाड़ प्रशासन का कहना है कि जेल नंबर सात के अधीक्षक ने पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन के सेल में दो कैदियों को ट्रांसफर कर दिया था। हालांकि अधीक्षक ने ये फैसला जेल प्रशासन को जानकारी दिए बिना ही लिया था। वहीं नियमों के अनुसार जेल प्रशासन की अनुमति लिए बिना अधीक्षक ये फैसला नहीं ले सकता है।  

प्रमुख खबरें

Muharram के जुलूस में इम्युनिटी बूस्टर के नाम पर बांटा चूहे मारने का जहर, आरोपी को पुलिस ने किया अरेस्ट

TV Couple गौरव खन्ना-आकांक्षा चमोला की राहें जुदा, एक्ट्रेस ने Lock Upp 2 में किया Divorce का ऐलान

Ketan Agarwal Murder: कातिल मंगेतर को लेकर लोहागढ़ किले पहुंची पुलिस, सीन रीक्रिएट कर समझी मर्डर की पूरी टाइमलाइन

Punjab को Arvind Kejriwal की 5 सौगातें, अमृतसर में बनेगा माता जानकी और लव-कुश का भव्य मंदिर