केजरीवाल के आवास के बाहर तीनों निगमों के महापौरों का धरना, सत्येंद्र जैन ने की मुलाकात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 27, 2020

नयी दिल्ली। भाजपा शासित तीनों नगर निगमों के महापौरों ने सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर धरना देकर करोड़ों रुपये के कोष के मुद्दे पर उनसे मुलाकात की मांग की। महापौरों ने दावा किया कि यह कोष निगमों का आप सरकार पर बकाया है। तीनों महापौरों जयप्रकाश (उत्तरी दिल्ली), अनामिका (दक्षिणी दिल्ली) और निर्मल जैन (पूर्वी दिल्ली) ने संयुक्त रूप से दावा किया कि निगमों के दिल्ली सरकार पर कुल 13,000 करोड़ रुपये बकाया हैं। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में फिलहाल विद्यालय नहीं खुल रहे हैं: अरविंद केजरीवाल 

दिल्ली भाजपा के एक अधिकारी ने दावा किया कि मंत्री ने तीनों महापौरों को निगमों का बकाया कोष जल्द ही जारी करने का आश्वासन दिया है। हालांकि जैन ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री के निर्देश पर महापौरों को मुलाकात के लिये बुलाया था लेकिन वे नहीं आए।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह