सौदान सिंह ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने जन संघ का निर्माण देश और समाज की सेवा के लिए खड़ा किया

By विजयेन्दर शर्मा | Nov 26, 2021

शिमला  भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं क्षेत्रीय प्रभारी सौदान सिंह ने कहा कि हमारे पूर्वजों ने जन संघ का निर्माण देश और समाज की सेवा के लिए खड़ा किया था, सभी ने तपस्या कर जन संघ व भाजपा को खड़ा किया था।

हमने 1980 में भाजपा की स्थापना की थी और आज हमारी पार्टी का इतना बड़ा स्वरूप है यह सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। हमें देश और समाज की सेवा करनी है यह हमारा संकल्प है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की प्रथा है एक बार कांग्रेस , एक बार भाजपा को इस बार तोड़ना है और 2022 में  फिर भाजपा की सरकार बनानी है।

 

इसे भी पढ़ें: जयराम ठाकुर ने मिशन 2022 को रिपीट करने के लिए कमर कसकर तैयार रहने का आह्वान किया

 

सौदान सिंह ने कहा कि 5 साल में नहीं, ज़्यादा सालों में बदलाव और परिवतन आता है, हम बात आने वाले 5 साल नही पर 25 साल के लिए सरकार बनाने की बात कर रहे है तब प्रदेश में परिवतन आएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की ताकत बड़ी है, कांग्रेस के पास कोई ताकत नहीं है, कांग्रेस के पास कोई संगठन एवं सामाजिक संगठन नहीं पर भाजपा के पास हर क्षेत्र में संगठन है यह हमारी ताकत है।

 

इसे भी पढ़ें: अविनाश राय खन्ना ने कहा -- भाजपा और हमारी सरकार ने हर वर्ग की चिंता की

 

उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश और प्रदेश में एक सिस्टम खड़ा किया है और हिमाचल में भजापा पन्ना समितियों तक पहुंच गई है यह बड़ी उपलब्धि है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सभी स्तरों पर ताल मेल और समन्वय के साथ आगे बढ़ेगी और नए जोश के साथ काम करेगी। हम सब कार्यकर्ताओं की मन की बात सुनेंगे और भाजपा के नेता हर बूथ पर जाएंगे कार्यकर्ताओं से संपर्क करेगे। उन्होंने कहा कि चुनाव में हार जीत चली रहती है ,हार गए कोई बात नहीं कांग्रेस नेता इंद्रा गांधी भी चुनाव हारी थी , हम सबको इस हार से सीख लेकर आगे बढ़ना है और 2022 में फिर सरकार बनानी है।

 

इसे भी पढ़ें: भारतीय संविधान ने हमें न्याय और समानता के महान मूल्यों को साझा करने का अवसर दियाः राज्यपाल

 

उन्होंने कहा की सत्ता सत्ता के बल पर नही आती संगठन के बल पर आती है।

सौदान सिंह ने सरकार और संगठन की अनेकों टिप्स दिए और कहा की हमारी लड़ाई कांग्रेस के साथ नहीं है, देश के खिलाफ सोचने वालो के साथ है।

प्रमुख खबरें

Monsoon Road Trip Destinations in India: बारिश में Long Drive का है Plan? ये 5 शानदार रूट्स आपका दिल जीत लेंगे, देखें List

Akal Takht का बड़ा एक्शन: CM Bhagwant Mann गुरु-विरोधी घोषित, Punjab में सियासी बवाल

आजकल आदमियों से बन नहीं रही, Veer Sahu संग तल्खी के बीच Sapna Choudhary का बड़ा बयान

डील हो या ना हो, मैं ईरान को...ट्रंप पर फूटा नेतन्याहू का गुस्सा