सऊदी अरब के अधिकारियों ने अमेजन के CEO जेफ बेजोस का फोन किया हैक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 31, 2019

वाशिंगटन।अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस की अतरंग तस्वीरें लीक होने की जांच कर रहे जांचकर्ता ने कहा कि बेजोस की निजी जानकारियां हासिल करने के लिए सऊदी अरब के अधिकारियों ने उनका फोन हैक किया था।जांचकर्ता गाविन डी बेकर ने रविवार को अपनी जांच के निष्कर्ष में यह बात कही।

बेकर ने इस हैक को सऊदी अरब के पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या को लेकर ‘द वॉशिंगटन पोस्ट’ समाचार पत्र द्वारा की गई कवरेज से जुड़ा पाया। इस समाचार पत्र का मालिकाना हक बेजोस के पास है। खशोगी की हत्या तुर्की के इस्तांबुल में सऊदी अरब के वाणिज्य दूतावास में पिछले साल हुई थी। 

बेकर ने ‘द डेली बीस्ट’ वेबसाइट में लिखा, ‘‘हमारे जांचकर्ताओं और कई विशेषज्ञों ने बेहद विश्वास के साथ यह निष्कर्ष निकाला है कि सऊदी अरब ने बेजोस का फोन हैक करके उनकी निजी जानकारियां हासिल कीं।’’ 

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह