Saudi Arab से UAE को ठोका, इधर अचानक अबू धामी में पहुंचे आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी

By अभिनय आकाश | Jan 06, 2026

जहां एक तरफ दुनिया भर में अमेरिका के वेनेजुएला पर किए गए एक्शन से गरमा गर्मी बढ़ गई है और दूसरी तरफ सऊदी और यूएई के बीच भी तनाव का माहौल देखा जा रहा इसी बीच भारतीय थल सेना के प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी यूएई के दौरे पर पहुंचे। 5 जनवरी को उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात यानी यूएई के थल सेना कमांडर मेजर जनरल यूसुफ मायूद सैयद अल हलामी से मुलाकात की। दोनों के बीच लंबी बातचीत हुई जिसमें दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग को और मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। थल सेना प्रमुख की इस मुलाकात की जानकारी देते हुए भारतीय सेना के आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट करते हुए लिखा गया जनरल उपेंद्र द्विवेदी चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ अपनी चल रही यूएई यात्रा के दौरान यूएई थल सेना के कमांडर मेजर जनरल स्टाफ यूनुस मायूस सैयद अल हलामी से मिले बातचीत में भारत और यूएई के बीच सकारात्मक सैन्य सहयोग प्रशिक्षण में तालमेल और द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई। चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ ने थल सेना संग्रहालय का भी दौरा किया जहां उन्होंने यूएई थल सेना के समृद्ध इतिहास परंपराओं और सैन्य विरासत के बारे में जानकारी प्राप्त की।

थलसेना प्रमुख की संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा खाड़ी क्षेत्र में बदल रहे घटनाक्रमों के बीच हो रही है, जिनमें यमन की स्थिति को लेकर यूएई और सऊदी अरब के बीच बढ़ता तनाव भी शामिल है। सेना ने कहा कि जनरल द्विवेदी और मेजर जनरल अल हलामी के बीच हुई बातचीत द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को आगे बढ़ाने के तरीकों पर केंद्रित थी। सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा गया कि चर्चा का मुख्य उद्देश्य भारत और यूएई के बीच सकारात्मक सैन्य जुड़ाव को बढ़ाना, प्रशिक्षण में समन्वय स्थापित करना और द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को मजबूत करना है।

इसे भी पढ़ें: UAE ने 13.4 मिलियन तो सऊदी ने 28 मिलियन डॉलर का Sand किया इंपोर्ट, रेगिस्तान वाले देश रेत क्यों खरीद रहे हैं?

जनरल द्विवेदी यूएई नेशनल डिफेंस कॉलेज सहित प्रमुख सैन्य प्रतिष्ठानों का दौरा करने के साथ ही अधिकारियों और सैनिकों के साथ बातचीत करेंगे। दिसंबर 2020 में तत्कालीन सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे की संयुक्त अरब अमीरात की यात्रा के बाद दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग को महत्वपूर्ण गति मिली। वह भारतीय सेना के किसी प्रमुख की यूएई की पहली यात्रा थी। जनरल द्विवेदी की यूएई यात्रा खाड़ी देश के राष्ट्रपति गार्ड के कमांडर मेजर जनरल अली सैफ हुमैद अलकाबी की भारत यात्रा के कुछ सप्ताह बाद हो रही है।

प्रमुख खबरें

न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत तेज गेंदबाजी कवर की योजना बना रहा है, ऐसे में अर्शदीप सिंह को टेस्ट टीम में शामिल किए जाने की संभावना है

Rahul-Akhilesh पर बरसे Yogi Adityanath, कहा- छोटे मियां-बड़े मियां को घुसपैठियों से प्यार, गरीबों से नफरत

गोपनीय सैन्य जानकारी साझा करने पर Tamil Nadu में पूर्व Army Captain बाबू पी गिरफ्तार

Kerala Assembly: SMA की जेनेरिक दवा Risdiplam पर बवाल, सरकार ने फैसले का किया बचाव