Saudi Arabia ने शनिवार को यमन के विद्रोहियों पर हवाई हमले किये

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 04, 2026

सऊदी अरब के लड़ाकू विमानों ने शनिवार को मुकाला बंदरगाह शहर में अलगाववादियों के एक सैन्य शिविर और अन्य क्षेत्रों पर हवाई हमले किए। अलगाववादी सदर्न ट्रांजिशनल काउंसिल (एसटीसी) ने यह जानकारी दी। सऊदी अरब की ओर से इसपर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई है।

एसटीसी के मुताबिक सऊदी अरब ने हद्रामौत के मुकाला के पश्चिम में स्थित बरशीद ब्रिगेड शिविर को निशाना बनाया। एसटीसी के एआईसी उपग्रह समाचार चैनल के अनुसार, पिछले महीने एसटीसी द्वारा कब्जा किए गए दो प्रांतों में से एक है।

यमन एक दशक से अधिक समय से गृहयुद्ध की चपेट में है, जहां ईरान समर्थित हूती विद्रोही उत्तरी भाग के अधिकांश हिस्से पर नियंत्रण रखते हैं और सऊदी अरब के नेतृत्व वाला गठबंधन दक्षिणी भाग में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार का समर्थन करता है, लेकिन गठबंधन के सदस्य संयुक्त अरब अमीरात भी अलगाववादियों का समर्थन करता है, जो दक्षिणी यमन को यमन से फिर से अलग होने की मांग कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Auto Sector में Maruti Suzuki का बड़ा कदम, देश की पहली Flex Fuel Wagon R लॉन्च

आत्मनिर्भर बनेगा Rural India! MSME अध्यक्ष मगनभाई पटेल ने बताया PM Modi सरकार के लिए विजयी फॉर्मूला

Delhi में Illegal Construction पर CM रेखा गुप्ता सख्त, Malviya Nagar जैसी घटनाओं पर लगेगी रोक, शुक्रवार को बुलाई High-Level Meeting

SEBI के आरोपों पर Rajesh Mehta का पलटवार, बोले- Revenue आंकड़ों को समझने में हुई चूक