10 हजार पाकिस्तानियों को सऊदी अरब ने पकड़ कर जेल में डाल दिया, शहबाज के उड़े होश

By अभिनय आकाश | Jan 17, 2025

अब तक दुनिया को सिर्फ इतना ही पता था कि पाकिस्तानी दूसरे देशों में जाते हैं। भीख मांगते हैं और फिर पकड़कर दोबारा पाकिस्तान भेज दिए जाते हैं। लेकिन पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने जो आंकड़े पेश किए हैं वो बताते हैं कि भीख तो बहुत छोटी चीज है। पाकिस्तानी इंटरनेशनल क्रिमिनल बन चुके हैं। पाकिस्तान की संसद में विदेश मंत्रालय ने एक रिपोर्ट पेश की है। इस रिपोर्ट में ये बताया गया है कि कुल मिलाकर 20 हजार पाकिस्तानी नागरिक दूसरे देशों के कारागारों में कैद हैं। इनमें से सबसे ज्यादा पाकिस्तानी सऊदी अरब में पकड़े गए हैं, जहां पर 10 हजार 300 पाकिस्तानी सलाखों के पीछे हैं। वहीं यूएई के जेलों में 2500 पाकिस्तानी जेलों में कैद हैं। इसके अलावा 68 ऐसे पाकिस्तानी हैं जिन्हें अलग अलग देशों में सजा-ए-मौत भी दी गई है। लेकिन एक ही देश में इतने नागरिक आखिर कैद क्यों हैं। आखिर विदेश जाकर पाकिस्तानी ऐसा करते क्या हैं कि उन्हें जेल में डाल दिया जाता है। 

इसे भी पढ़ें: Imran Khan को 14 और पत्नी बुशरा को हुई 7 साल की सजा, अलकादिर ट्रस्ट मामले में कोर्ट ने सुनाया फैसला

इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद ब्रिटेन में पाकिस्तानी मूल के लोगों के खिलाफ बॉयकाट कैंपेन चलाए जा रहे हैं। नाबालिग लड़कियों के शोषण, फर्जीवाड़े और स्कैम जैसे अपराधों में हजारों पाकिस्तानियों का शामिल होना। इशाक डार ने बताया कि इन पाकिस्‍तानियों को वापस लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। जिन लोगों की सजा पूरी हो जा रही है और उनके ट्रेवेल डॉक्‍यूमेंट एक्‍सपायर हो गए हैं तो उन्‍हें जारी किया जा रहा है। उन्‍होंने यह भी कहा कि पाकिस्‍तानी समुदाय जिन लोगों ने सजा पूरी कर ली है, उनके जुर्माने को देने में मदद करे। डार ने कहा, 'इन पाकिस्‍तानी कैदियों को वापस लाने में कोई भी बाधा नहीं है।'

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह