सऊदी अरब ने यमन विद्रोहियों के 5 ड्रोन विमानों को किया नष्ट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 14, 2019

रियाद। सऊदी बलों ने ईरान समर्थित यमन विद्रोहियों की ओर से हमले के लिए भेजे गए पांच ड्रोन विमानों को नष्ट कर दिया। रियाद के नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन ने यह जानकारी दी। सऊदी अरब की सरकारी मीडिया ने गठबंधन सेना की ओर से जारी बयान के हवाले से बताया कि इन ड्रोन विमानों ने अभा हवाईअड्डे को निशाना बनाया जहां बुधवार को विद्रोहियों की ओर से दागी गई मिसाइल से 26 नागरिक घायल हो गए थे। इसके अलावा ड्रोन विमानों का निशाना नजदीक का खामिस मुसैत शहर भी था जहां एक महत्वपूर्ण एअरबेस स्थित है।  

यह हमला ऐसे वक्त हुआ है जब वाशिंगटन ने ईरान पर ओमान की खाड़ी में दो तेल टैंकरों पर हमले के आरोप लगाए हैं। रणनीतिक समुद्री मार्ग पर तेल टैंकरों पर हमले की यह एक महीने में दूसरी घटना है। गठबंधन सेना ने अपने बयान में कहा कि सऊदी हवाई रक्षा बलों और वायुसेना ने हुती विद्रोहियों द्वारा अभा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे और खामिस मुसैत की ओर भेजे गए पांच मानवरहित ड्रोन विमानों को बीच में ही रोककर उन्हें सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया। बयान में कहा गया कि हवाईअड्डा परिचालन सामान्य है।

प्रमुख खबरें

United Liberation Council का खौफनाक लेटर, J&K Police और अधिकारियों को दी कत्लेआम की धमकी

VB-G RAM G को Congress ने बताया Job Scam, Modi Govt पर लगाए गंभीर आरोप

Sawan 2026: रुद्राभिषेक की हर सामग्री में छिपा है जीवन का महा मंत्र

Channi गुट से मिली चुनौती के बाद Warring का बड़ा दांव, Punjab Congress में जमीनी स्तर पर पकड़ मजबूत