भारत पर सऊदी अरब ने लगाया बैन! किन 18,407 लोगों को भेजा जेल?

By अभिनय आकाश | Apr 08, 2025

सऊदी अरब ने भारत के खिलाफ एक ऐसा ऐलान किया है, जिसके बाद पूरी दुनिया में हड़कंप मच गया है। सऊदी ने भारत को लेकर वीजा बैन का ऐलान कर दिया है। हालांकि ये बैन केवल भारत पर नहीं बल्कि पाकिस्तान समेत 14 देशों पर सऊदी अरब ने लगाया है। सऊदी अरब ने भारत-पाकिस्तान समेत दुनिया के 14 देशों के वीजा पर अस्थायी बैन लगाने का फैसला किया है। सऊदी अरब की सरकार का ये अस्थायी बैन बिजनेस और फैमिली वीजा के साथ साथ उमराह वीजा पर भी लागू होगा। यानी वो लोग जो उमराह करने के लिए सऊदी अरब जाने का ख्वाब देख रहे थे। उस ख्वाब को अब सऊदी अरब ने तोड़ दिया है। क्राउन प्रिंस मोहम्मद सलमान के नेतृत्व वाली सरकार ने ये फैसला लिया है कि वो भारत, पाकिस्तान समेत 14 देशों पर बैन लगाएंगे। हालांकि ये अस्थायी बैन होगा। 

ये बैन सभी देशों पर मध्य जून यानी इस साल के हज पूरा होने तक जारी रहेगा। इसके बाद वीजा प्रोग्राम को फिरे समान्य तौर पर लागू किया जाएगा। सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने हज के दौरान व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए 14 देशों के वीजा नियमों में बदलाव की घोषणा की है। सऊदी अरब ने जिन देशों के वीजा पर बैन लगाया उनमें भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, मिस्र, इंडोनेशिया, नाइजीरिया, इराक, जॉर्डन, अल्जीरिया, सूडान, इथियोपिया, ट्यूनेशिया और यमन शामिल हैं। सऊदी अरब में हज 2025 से पहले सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं। देशभर में व्यापक अभियान चला कर अवै रूप से रह रहे लोगों के खिलाफ एक्शन लिया जा रहा है। सऊदी प्रेस एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार मात्र एक हफ्ते में 18,407 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्होंने रेजीडेंसी, लेबर या सीमा सुरक्षा नियमों का उल्लंघन किया है।

क्या है वीज़ा पर रोक लगाने की वजह? 

हर साल लाखों लोग सऊदी अरव में हज और उमराह करने के लिए तीर्थयात्रा पर जाते हैं, लेकिन हाल के वर्षों में कुछ लोग विजिट या उमराह वीजा लेकर सऊदी अरव जाते हैं और वहीं रुककर विना इजाजत हज करते हैं। इससे सरकार द्वारा तय की गई हज कोटा प्रणाली गड़वड़ा जाती है। 2024 के हज सीजन में 1200 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें से कई लोग अनधिकृत हाजी थे। उनके पास रहने, दवा, खाने या ट्रांसपोर्ट जैसी सुविधाएं नहीं थीं, जिससे अव्यवस्था और हादसे हुए। 

 भारत को इस लिस्ट में क्यों?

रिपोर्ट्स के मुताविक, भारत समेत कई देशों के कुछ लोगों ने विजिट या उमराह वीजा का दुरुपयोग किया और विना आधिकारिक रजिस्ट्रेशन के हज किया। इसी कारण भारत को भी इस अस्थायी वीजा रोक की सूची में शामिल किया गया है। यह कदम सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाया गया है ताकि 2024 जैसी कोई त्रासदी दोबारा न हो। तीर्थयात्रियों को सलाह दी गई है कि वे सिर्फ सरकारी मंजूरी वाले चैनलों से ही हज या उमराह करें, ताकि नियमों का पालन हो और उन्हें कोई परेशानी न हो। 

प्रमुख खबरें

Auto Sector में बड़ा ऐलान! अब 100% Ethanol पर चलेंगी गाड़ियां, Nitin Gadkari ने फाइल पर किए Sign

Vinicius Jr. के शानदार गोल ने बचाई Brazil की लाज, Morocco के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ हुआ मुकाबला

रिफ्यूजी कैंप से World Cup तक, Nestory Irankunda की कहानी, Australia के लिए रचा इतिहास

Morena Train Accident: आग के डर से भागे यात्री, दूसरी Train ने रौंदा, 6 की दर्दनाक मौत