श्रद्धालुओं के सऊदी अरब के पवित्र स्थान मक्का जानें पर लगी रोक, जाने वजह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 27, 2020

दुबई। सालाना हज यात्रा से कुछ महीने पहले कोरोना वायरस के संक्रमण की आशंका को देखते हुए सऊदी अरब ने बृहस्पतिवार को इस्लाम के सबसे पवित्र स्थल की यात्रा पर रोक लगा दी है। पश्चिम एशिया में इस रोग के 220 से अधिक मामले सामने आने के बाद यह कदम उठाया गया है।

इसे भी पढ़ें: इवांका ट्रंप ने महिला अधिकार सुधारों पर सऊदी अरब, यूएई की सराहना की

सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने इस फैसले की घोषणा करते हुए बयान दिया, ‘‘सऊदी अरब इस विषाणु के प्रसार पर रोक के उपाय के तहत सभी अंतरराष्ट्रीय मानकों पर अपना सहयोग करेगा और वह अपने नागरिकों से अनुरोध करता है कि वे कोरोना वायरस से प्रभावित देशों की यात्रा से पहले एहतियात बरतें।’’

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह