सऊदी अरब का पाकिस्तान पर होश उड़ाने वाला हमला, भारत-ईरान हैरान !

By अभिनय आकाश | Mar 06, 2026

ईरान ने सऊदी अरब पर हमला किया तो पूरी दुनिया हैरान हो गई। लेकिन जिस तरह से पाकिस्तान चुपचाप बैठे यह हमला देखता रहा उसे देख सऊदी अरब अब पाकिस्तान पर टूट पड़ा है। सऊदी अरब ने पाकिस्तान पर एक बहुत बड़ा आर्थिक एटम बम गिरा दिया है। पहले तो ईरान ने पाकिस्तान को गद्दारी करते पकड़ा जब पाकिस्तान ने अमेरिका को अपनी एयर स्पेस का इस्तेमाल करने दिया। ईरान ने कहा कि पाकिस्तान से सही समय पर बदला लिया जाएगा। लेकिन सऊदी अरब ने तो पाकिस्तान को गद्दारी की सजा दे भी दी है और मजा तो तब आया जब भारत ने बीच में बहुत बड़ा खेल कर दिया। पाकिस्तान को एक बड़ा झटका देते हुए सऊदी अरब ने ऐलान किया है कि भविष्य में पाकिस्तान को पैसा सोच समझ कर ही दिया जाएगा। सऊदी अरब ने कहा कि अगर हम पाकिस्तान को पैसा देंगे तो उस पर अब कड़ी शर्तें लागू की जाएंगी। सऊदी अरब ने कहा कि पाकिस्तान को बिना शर्त फाइनेंशियल बेल आउट पैकेज अब नहीं दिया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक सऊदी अरब ने कहा है कि नया फंड जारी करने से पहले हम देखेंगे कि पाकिस्तान की हैसियत उसे चुकाने की है भी या नहीं। क्या जिस चीज के लिए पाकिस्तान को पैसा दिया जा रहा है वह पैसा सही जगह पर लग रहा है या नहीं। आपको बता दें कि इस वक्त सऊदी अरब पाकिस्तान को ईरान से भी बड़ा दुश्मन समझ रहा है।

इसे भी पढ़ें: 12 देशों में America का एक्शन, अपने नागरिकों को मीडिल ईस्ट छोड़ने का निर्देश, बड़े हमले की तैयारी!

मजे की बात देखिए कि पिछले कुछ दिनों में ईरान सऊदी अरब पर चार बार हमले कर चुका है। बहरहाल पाकिस्तान ने ईरान और सऊदी अरब से तो गद्दारी कर दी लेकिन भारत ने ईरान और सऊदी अरब से बातचीत शुरू कर दी है। सऊदी अरब पर हुए हमले के बाद पीएम मोदी ने मोहम्मद बिन सलमान से बात की। उन्हें आश्वासन दिया कि भारत उनके साथ है और इसी कड़ी में पहली बार भारत ने ईरान से भी संपर्क कर लिया है। भारत ने पहली बार खामेनेई की मौत के बाद आधिकारिक तौर पर अपनी संवेदना व्यक्त कर दी है। भारत के फॉरेन सेक्रेटरी विक्रम मिश्री ईरान दूतावास पहुंच गए। विक्रम मिश्री ने ईरानी राजदूत से मुलाकात की। किताब में खामेनई के लिए शोक संदेश लिखा। यानी पाकिस्तान ईरान और सऊदी अरब दोनों को धोखा दे रहा है। लेकिन इसी बीच भारत ने ईरान और सऊदी अरब के बीच तनाव कम करने की कोशिश कर दी है। और अब तो पीएम मोदी ने भी पहली बार इस जंग पर बयान दे दिया है।

प्रमुख खबरें

Kashmir में पहली बार Theatre Conference का आयोजन, नाट्य विरासत को मिलेगा बढ़ावा

जो भूपेश बघेल नहीं कर पाए वो सचिन पायलट ने कर दिखाया? एक मंच पर दिखे चन्नी-राजा वडिंग समेत दिग्गज

ICC Women T20 Rankings: 804 अंकों के साथ टॉप पर श्री चरणी, दीप्ति दूसरे स्थान पर

2000 रुपये से अधिक के UPI लेनदेन पर शुल्क तय करेगी बैंकों की समिति