सऊदी अरब ने ले लिया ऐसा फैसला, दुनियाभर के करोड़ों मुस्लिमों के पैरों तले खिसकी जमीन

By अभिनय आकाश | Nov 20, 2023

सबसे ताकतवर मुस्लिम देश सऊदी अरब ने एक ऐसा ऐलान किया है जिसने पूरी दुनिया में हलचल पैदा कर दी है। सऊदी अरब के ऐलान के बाद दुनिया को अकड़ दिखाने वाले सैकड़ों मुस्लिम देश ताश के पत्तों की तरह बिखर गए हैं। सऊदी अरब के इस फैसले का असर भारत पर भी पड़ेगा। लेकिन इसके  बावजूद भारत का एक बड़ा वर्ग सऊदी अरब के इस फैसले से बेहद खुश है। सऊदी अरब ने अपने देश में गाजा और फिलिस्तीन के लिए प्रार्थना करने वाले लोगों के खिलाफ एक्शन लेना शुरू कर दिया है। सऊदी अरब ने इस्लाम के दो सबसे पवित्र स्थलों मक्का और मदीना से कई लोगों को हिरासत में लिया है। ये लोग एक एजेंडे के तहत मक्का और मदीना में फिलिस्तीन के समर्थन में नारेबाजी करने आए थे।

समाचार एजेंसी से बात करते हुए ब्रिटिश अभिनेता ने मक्का की अपनी यात्रा का जिक्र किया। मेरे सिर के चारों ओर एक सफेद केफियेह और मेरी कलाई के चारों ओर एक फिलिस्तीनी रंग की तस्बीह पहनने के कारण मुझे चार सैनिकों ने रोका।

इसे भी पढ़ें: IPL में सऊदी अरब कर सकता है 5 अरब रुपए का निवेश, भारत सरकार के सामने रखा ये ऑफर

अब्दुर-रहमान ने यह भी कहा कि फिर उन्हें एक ऑफ स्टी डिटेनबेन केंद्र में ले जाया गया जहां अधिकारियों ने उनसे पूछताछ की। अधिकारियों ने फिर उन्हें रिहा कर दिया। बता दें कि सऊदी अरब में गाजा के समर्थन पर रोक लगा दी गई है। खासतौर से मक्का और मदीना में ये रोक है। यानी वो पवित्र स्थल जो इस्लाम की सबसे पवित्र जगह मानी जाती है वहां गाजा और फिलिस्तीन के लिए कोई नारेबाजी नहीं होगी। जहां एक तरफ भारत, तुर्की समेत सैकड़ों देशों में हमास और फिलिस्तीन के समर्थक अपनी ताकत दिखा रहे हैं। वहीं सबसे बड़े मुस्लिम देश में फिलिस्तीन के समर्थन में किसी भी तरह के प्रदर्शन पर सख्ती दिखाई जा रही है। 

प्रमुख खबरें

Kumkum Mohod ने तोड़ा कोरियाई दबदबा, Asian Games में रिकर्व स्वर्ण जीतकर रचा इतिहास

बाजार से खरीदने का झंझट खत्म, Navratri के लिए घर पर ही बनाएं डिजाइनर Dandiya Sticks

Delhi Metro के 57 स्टेशन बंद, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन रोकने को 25 हजार जवान तैनात

CPIM नेता Bikash Ranjan Bhattacharyya के बयान पर भड़के सुवेंदु, घर पर हमले में एक अरेस्ट