Saudi Arabia में हुए हमलों में 1 भारतीय की मौत, MEA ने की कड़ी निंदा

भारत ने सऊदी अरब में हुए हालिया हमलों की कड़ी निंदा की है, जिनमें एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। विदेश मंत्रालय ने नागरिकों और बुनियादी ढांचे पर हमलों को अस्वीकार्य बताते हुए इन्हें तुरंत रोकने की मांग की। साथ ही भारत ने सऊदी अरब के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए शांति बहाली की उम्मीद जताई।
भारत ने गुरुवार (22 अक्टूबर) को सऊदी अरब में हुए हालिया हमलों की कड़ी निंदा की। इन हमलों में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। भारत ने कहा कि नागरिकों और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने वाले ये हमले "पूरी तरह से अस्वीकार्य" हैं और इन्हें तुरंत रोका जाना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: मोदी मॉडल पर चुनाव लड़ने चले थे ट्रंप, 9 सर्वे में जनता ने किया रिजेक्ट, अब 2 साल कठपुतली बनकर रहेंगे!
उम्मीद है कि शांति और सामान्य स्थिति बहाल होगी
विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि हम सऊदी अरब में आम नागरिकों और ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर लगातार हो रहे हमलों की कड़ी निंदा करते हैं। इनमें 21 अक्टूबर को दम्मम स्थित किंग फहद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और पूर्वी प्रांत में सऊदी अरामको के शायबाह तेल क्षेत्र पर हुए हमले भी शामिल हैं। दुर्भाग्य से, इन हमलों में आम नागरिकों की मौत हुई है और कई लोग घायल हुए हैं। विदेश मंत्रालय के अनुसार, दम्मम के किंग फहद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए, जबकि अरामको के शायबाह तेल क्षेत्र पर हुए हमले में एक और भारतीय घायल हो गया। दम्मम हवाई अड्डे पर हुए हमले में दुर्भाग्य से एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए, जबकि शायबाह तेल क्षेत्र पर हुए हमले में एक और भारतीय नागरिक घायल हो गया।
इसे भी पढ़ें: अटलांटिक महासागर का नाम बदलकर ये कर दो...गूगल के CEO से ट्रंप ने की ऐसी डिमांड, सुनते ही सुंदर पिचाई बोले- बिल्कुल नहीं
विदेश मंत्रालय ने पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। विदेश मंत्रालय ने कहा हम पीड़ित परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं। रियाद में भारतीय दूतावास सऊदी अधिकारियों के संपर्क में है और हर संभव सहायता प्रदान करेगा। भारत ने इस बात को भी दोहराया कि आम नागरिकों और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे पर हमले पूरी तरह से अस्वीकार्य हैं और इन्हें तुरंत रोका जाना चाहिए। विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, "हम सऊदी अरब के लोगों और सरकार के साथ एकजुटता से खड़े हैं, ताकि वे अपनी संप्रभुता की रक्षा कर सकें। हमें उम्मीद है कि इस क्षेत्र में जल्द से जल्द शांति और सामान्य स्थिति बहाल हो जाएगी।
अन्य न्यूज़














