भारतीय तीर्थयात्रियों के लिए सऊदी हज पोर्टल फिर से खुला, 10 हजार को होगा फायदा

By रितिका कमठान | Apr 15, 2025

सऊदी हज मंत्रालय ने मीना में वर्तमान में उपलब्धता के आधार पर 10 हजार तीर्थयात्रियों को शामिल करने के लिए संयुक्त हज समूह ऑपरेटरों (सीएचजीओ) के लिए हज (नुसुक) पोर्टल को फिर से खोलने का फैसला किया है। ये जानकारी हज यात्रा को लेकर अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय ने मंगलवार को दी है।

सरकार की 2025 की हज नीति के अनुसार, भारत को आवंटित कुल हज यात्रियों के कोटे में से 70 प्रतिशत कोटा भारतीय हज समिति द्वारा प्रबंधित किया जाएगा, जबकि शेष कोटा निजी हज समूह आयोजकों को आवंटित किया जाएगा। मंत्रालय ने कहा है कि सऊदी अरब द्वारा भारत को 2025 के लिए 1,75,025 (1.75 लाख) का कोटा आवंटित किया गया है।

पिछले सप्ताह अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय के सचिव चन्द्रशेखर कुमार, संयुक्त सचिव सीपीएस बख्शी के साथ भारतीय तीर्थयात्रियों के लिए चल रही हज तैयारियों की समीक्षा करने के लिए जेद्दा गए थे। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य एवं संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने 11 जनवरी से 12 जनवरी तक सऊदी अरब का दौरा किया। 

इस यात्रा में हज यात्रा की तैयारियों के संबंध में महत्वपूर्ण चर्चा हुई। इसमें हज 2025 के लिए द्विपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर, हज और उमराह सम्मेलन और प्रदर्शनी के उद्घाटन सत्र में भाग लेना और सऊदी गणमान्य व्यक्तियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें शामिल थीं। बता दें कि इस वर्ष हज 2025 में 4 जून से 9 जून के बीच होने की संभावना है, जो कि चांद के दिखने पर निर्भर करेगा, जो इस्लामी कैलेंडर के अंतिम महीने, ज़िल-हज्ज की शुरुआत का संकेत देता है। 

प्रमुख खबरें

जंग के बीच Peace Talks की खबरों पर America का खंडन, बोला- Pakistan में कोई बात नहीं हो रही

जिस Asiya Andrabi पर भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने का आरोप साबित हुआ, उसके समर्थन में उतरीं Mehbooba Mufti

Shashi Tharoor का मोदी सरकार पर तीखा हमला, Pakistan कर रहा Peace Talks, भारत चुप क्यों?

Iran War के बीच Donald Trump का China दौरा टला, अब May में Xi Jinping से होगी मुलाकात