Saudi-UAE-Oman-Qatar ध्यान से सुन लो, इजरायल की मदद की तो...ईरान की सबसे खतरनाक धमकी

By अभिनय आकाश | Oct 10, 2024

ईरान ने पर्शियन गल्फ देशों को चेतावनी दी है। उसने कहा कि अगर अपने एयरबेस और हवाई सीमा क्षेत्र का इस्तेमाल हमारे खिलाफ होने दिया तो फिर अंजाम भुगतना पड़ेगा। रॉयटर्स ने अपनी रिपोर्ट में सीनियर ईरानी अधिकारियों के हवाले से बताया कि ईरान उन तमाम देशों पर कार्यवाही करेगा जो देश अपने हवाई क्षेत्र का इजरायल को ईरान के खिलाफ इस्तेमाल करने देंगे। एक वरिष्ठ ईरानी अधिकारी ने इस बात पर जोर दिया कि इस तरह की कार्रवाइयों से तेहरान की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया होगी। यह चेतावनी ऐसे समय आई है जब ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराकची क्षेत्रीय सुरक्षा पर चर्चा के लिए सऊदी अरब, कतर और अन्य खाड़ी देशों के दौरे पर हैं।

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi Exclusive: Israel Defense Forces आखिर Iran में कहां पर बम बरसाने की तैयारी कर रही हैं?

इन सब के बीच  इजरायल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने कहा कि ईरान पर उसकी ओर से किया जाने वाला हमला घातक और चौंकाने वाला होगा। गैलेंट ने कहा कि हाल में ईरान द्वारा किये गये मिसाइल हमले का कड़ा जवाब दिया जायेगा। गैलेंट के कार्यालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि इजराइली हमले से ईरान सकते में आ जाएगा। कोई विवरण दिए बिना रक्षा मंत्री ने कहा कि वे समझ नहीं पाएंगे कि क्या हुआ और कैसे हुआ। पिछले सप्ताह ईरान ने इजराइल पर कई मिसाइलें दागीं, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है।

प्रमुख खबरें

Sonia Gandhi के खिलाफ FIR याचिका खारिज करने का ACJM का आदेश रद्द, 29 सितंबर को फिर सुनवाई

Balotra Municipal Council में BJP के योगेश गहलोत जीते, कांग्रेस उम्मीदवार को हराया

Special Officer की निगरानी में चलेंगे AITC के HDFC Bank खाते, Calcutta High Court ने बढ़ाई मियाद

World Alzheimer Day 2026: भूलने की आदत को न करें नजरअंदाज, ये हैं अल्जाइमर के 5 शुरुआती लक्षण