US Open: सेमीफाइनल से बाहर हुए सौरभ वर्मा, थाईलैंड के खिलाड़ी से हारे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 14, 2019

फुलर्टन (अमेरिका)। सौरभ वर्मा के यहां रविवार को पुरुष एकल सेमीफाइनल मैच में थाइलैंड के तानोंगसाक सेंसोमबूनसुक से हारने के बाद भारत का अभियान अमेरिकी ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में समाप्त हो गया। दुनिया के 43 नंबर के खिलाड़ी सौरभ महज 39 मिनट तक चले मुकाबले में थाईलैंड के खिलाड़ी से 9-21 18-21 से हार गये।

सौरभ पहले गेम में जूझते नजर आये लेकिन दूसरे गेम में हारने से पहले उन्होंने कड़ी चुनौती पेश की। अन्य भारतीयों में पारुपल्ली कश्यप, एचएस प्रणय, अजय जयराम और लक्ष्य सेन पहले ही टूर्नामेंट से हारकर बाहर हो गये थे। 

प्रमुख खबरें

Eknath Shinde ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- चुनाव हारने पर ही EVM और EC पर सवाल उठाती है कांग्रेस

Thailand के गणेश भक्त पंथौन थीरखानोन की पीएम मोदी ने की तारीफ

Ramayana के पोस्टर रिलीज: राम बने Ranbir Kapoor, लंका में गुस्से में दिखे Yash

Election Commission पर सवाल उठाकर हार छिपा रही कांग्रेस, CM Bhajan Lal Sharma का आरोप