Kangana Ranaut के बयान पर Saurav Das का पलटवार, कहा- उन्हें खुद उनकी पार्टी गंभीरता से नहीं लेती

By एकता | Jul 29, 2026

कंगना रनौत द्वारा बेकार कहे जाने के एक दिन बाद कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास ने अभिनेत्री पर पलटवार किया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, दास ने लोगों से अपील की है कि वे कंगना के बयानों को गंभीरता से न लें। उन्होंने कहा कि जब कंगना की अपनी पार्टी ही उन्हें गंभीरता से नहीं लेती, तो देश के युवा और नई पीढ़ी उन्हें गंभीरता से क्यों लेगी।

भाषा के इस्तेमाल पर जताई आपत्ति
सौरव दास ने कंगना की ओर से इंस्टाग्राम पोस्ट में इस्तेमाल की गई भाषा पर सख्त ऐतराज जताया। उन्होंने कहा कि राजनेताओं को अपनी गरिमा का ध्यान रखना चाहिए और जिम्मेदारी से शब्दों का चयन करना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी ने देश के लोकतंत्र में भरोसा जगाने का काम किया है और वे देश के लिए कंगना से कहीं ज्यादा योगदान दे रहे हैं। इसे भी पढ़ें: Kriti Sanon ने यूके में सेलिब्रेट किया बर्थडे, BF Kabir Bahia की खास पोस्ट ने खींचा सबका ध्यान

कंगना रनौत ने क्या कहा था?
इससे पहले कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में सौरव दास की साख पर सवाल उठाते हुए उन्हें बेकार और बेरोजगार कहा था। कंगना ने लिखा था कि 28 साल की उम्र में सौरव खुद को छात्र बता रहे हैं, जबकि उस उम्र में वे खुद दो नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी थीं। कंगना ने अपने काम के दबाव का बचाव करते हुए कहा था कि सांसद होने के साथ-साथ वे एक कलाकार और फिल्म निर्माता भी हैं, इसलिए काम का बोझ होना स्वाभाविक है। उन्होंने सौरव को कोई हुनर सीखने की सलाह भी दी थी।

प्रमुख खबरें

Gurugram में कार की सनरूफ से निकलकर हुड़दंग करने वाले तीन युवक अरेस्ट, Creta जब्त

Ahmedabad Airport पर 13 करोड़ का Hydroponic Ganja जब्त, बैंकॉक से आए दो तस्कर पकड़े गए

UPSSSC PET 2026 संपन्न, 68.79 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल

MP Foundation Day पर बोले CM Mohan Yadav, कई क्षेत्रों में देश में आगे है राज्य