वेस्टइंडीज दौरे के टीम चयन से हैरान हुए सौरव गांगुली, चयनसमिति पर उठाए सवाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 24, 2019

नयी दिल्ली। पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने बुधवार को अनुभवी अजिंक्य रहाणे और युवा शुभमान गिल को वेस्टइंडीज दौरे के लिये एकदिवसीय टीम में नहीं चुनने पर सवाल उठाये और चयनसमिति से अपनी नीतियों में निरंतरता बनाये रखने का आग्रह किया। केदार जाधव निरंतर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाये लेकिन वह टीम में हैं जबकि वेस्टइंडीज में पांच लिस्ट ए मैचों में 218 रन बनाकर मैन आफ द सीरीज रहे गिल को टीम में जगह नहीं मिली। 

इसे भी पढ़ें: विश्व कप फाइनल मेरे क्रिकेट करियर का सबसे अच्छा और बुरा दिन: मार्टिन गुप्टिल

गांगुली ने कहा कि टीम में कई ऐसे हैं जो सभी प्रारूपों में खेल सकते हैं। शुभमान गिल को टीम में नहीं देखकर हैरान हूं। रहाणे को भी वनडे टीम में होना चाहिए था। गिल पहले ही कैरेबियाई दौरे के लिये सीमित ओवरों की टीम में चयन नहीं होने पर अपनी नाराजगी व्यक्त कर चुके हैं। एमएसके प्रसाद की अगुवाई वाली चयनसमिति ने रविवार को वेस्टइंडीज दौरे के लिये टी20, वनडे और टेस्ट मैचों के लिये टीम का चयन किया। रविंद्र जडेजा, विराट कोहली, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत और केएल राहुल को छोड़कर किसी भी अन्य भारतीय खिलाड़ी को वेस्टइंडीज दौरे के लिये तीनों प्रारूपों में नहीं चुना गया है। 

प्रमुख खबरें

ट्रंप ने दिखा दी बाइडेन की ऐसी कौन सी तस्वीर, ठहाके लगाने लगे जिनपिंग, देखें Video

Prabhasakshi NewsRoom: Suvendu Adhikari सरकार को लगा बड़ा झटका, राष्ट्रपति ने Anti-Goonda Bill को नहीं दी मंजूरी

लोगों को क्या तकलीफ है? Komal Rani के साथ मंदिर जाने पर हुए विवाद पर बोले Govinda

Rahul Gandhi के आरोपों के बीच बोले चिराग पासवान, चुनावी प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों का जवाब दें CEC ज्ञानेश कुमार