Savarkar के पोते ने राहुल गांधी को दी चुनौती, कहा- ऐसे दस्तावेज दिखाएं जिनमें सावरकर ने मांगी हो माफी

By अंकित सिंह | Mar 27, 2023

राहुल गांधी को लेकर देश की राजनीति जबरदस्त तरीके से गर्म है। मानहानि मामले में कोर्ट से 2 साल की सजा सुनाए जाने के बाद राहुल गांधी के लोकसभा सदस्यता रद्द की जा चुकी है। पूरा मामला मोदी सरनेम से जुड़ा हुआ है जिसको लेकर राहुल गांधी ने आपत्तिजनक बातें कही थी। भाजपा राहुल गांधी पर ओबीसी के अपमान का आरोप लगा रही है। इसी को लेकर पत्रकारों ने राहुल गांधी से माफी को लेकर सवाल पूछा था। राहुल गांधी ने साफ तौर पर कहा कि मैं सावरकर नहीं है, राहुल गांधी हूं और गांधी कभी माफी नहीं मांगते। अब इसको लेकर भी राजनीति शुरू हो गई है। भाजपा जबरदस्त तरीके से राहुल गांधी पर सावरकर के अपमान का आरोप लगा रही है।

इसे भी पढ़ें: Rahul Gandhi पर पूनम महाजन का वार, बोली- वह राहुल गांधी नहीं बल्कि 'राहुल गंदगी' हैं

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि स्वतंत्र वीर सावकर जी का बार-बार जो अपमान राहुल गांधी कर रहे हैं, इसकी जितनी निंदा की जाए वो कम है। स्वतंत्र वीर सावरकर का देश की आजादी के लिए जो योगदान है, ये सभी को पता है। उनका बार-बार अपमान करने का काम राहुल गांधी कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी को 7 जन्म लेना पड़ेगा तब वीर सावरकर को जान पाएंगे। सावरकर ने अपनी पूरी जिंदगी सेलुलर जेल में काटी, क्या वे कभी सेलुलर जेल गए हैं? राहुल गांधी एक बार सेलुलर जेल जा के देखें तब उन्हें पता चलेगा कि सावरकर क्या है? 

प्रमुख खबरें

Cancer Treatment में Game Changer बनेगी China की यह दवा? Lung Cancer का खतरा 34% कम हुआ

IPL 2026: 15 साल के Vaibhav Suryavanshi ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में जीती Orange Cap

US-Iran Nuclear Deal पर फिर लगा ब्रेक, तेहरान बोला- अपने हितों से समझौता नहीं करेंगे।

Mumbai Indians में कप्तानी पर संकट, Hardik Pandya की होगी छुट्टी, Tilak Varma को मिलेगी कमान