Gandhi Vs Savarkar: ये सब रोकने की जरूरत है, वीर सावरकर के वंशज ने किया मानहानि का केस, कहा- राहुल गांधी अब बहुत हो गया

By अभिनय आकाश | Apr 13, 2023

हिंदुत्व के दिवंगत विचारक वीडी सावरकर के पोते ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ लंदन में अपने संबोधन के दौरान सावरकर के खिलाफ झूठे आरोप लगाने का आरोप लगाते हुए आपराधिक मानहानि की शिकायत के साथ महाराष्ट्र की एक अदालत का दरवाजा खटखटाया। सावरकर के पोते सत्यकी सावरकर ने कहा कि उनके वकीलों ने भारतीय दंड संहिता की धारा 499 और 500 के तहत शिकायत के साथ शहर की अदालत का रुख किया है।

इसे भी पढ़ें: Defamation Case: मोदी सरनेम पर और ज्यादा घिरते जा रहे राहुल गांधी, मानहानि मामले में पेश नहीं होने पर उठी अरेस्ट वारंट जारी करने की मांग

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने सभा को बताया कि वीडी सावरकर ने एक किताब लिखी थी जिसमें कहा था कि वह और उनके पांच से छह दोस्त एक मुस्लिम व्यक्ति को पीट रहे थे और उन्हें (सावरकर) खुशी हुई। सत्यकी ने कहा कि राहुल गांधी ने इस घटना के बारे में बोलते हुए पूछा कि क्या यह कायराना हरकत नहीं है। सावरकर के पोते ने कहा कि सबसे पहले तो गांधी द्वारा सुनाई गई यह घटना एक काल्पनिक घटना है। वैज्ञानिक प्रवृत्ति के व्यक्ति सावरकर के जीवन में ऐसी कोई घटना नहीं घटी थी। वह लोकतंत्र में विश्वास करते थे और उन्होंने मुसलमानों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने की सलाह दी थी।

प्रमुख खबरें

हमारे पास Drone रोकने तक के हथियार नहीं हैं, US Deputy Commander Joseph Jarrard के खुलासे से Russia, China, North Korea और Iran मुस्कुराए

Bollywood Wrap Up | Ananya Raj का 27 वर्ष की आयु में निधन, Awarapan 2का बॉक्स ऑफिस पर धमाका

नकली पनीर से बढ़ सकता है Heart Disease का खतरा, Analog Paneer के 5 बड़े नुकसान!

Kartik Aaryan की फिल्म Captain India में हुई Parvathy Thiruvothu की एंट्री, सितंबर से शुरू होगी शूटिंग