सावरकर ने आजादी की लड़ाई में भूमिका निभाई, देश के लिए जेल गए: सिंघवी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 21, 2019

 नयी दिल्ली। महाराष्ट्र में भाजपा के चुनावी घोषणापत्र में वीर सावरकर को भारत रत्न देने की मांग को लेकर उठी राजनीतिक बहस के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने सोमवार को सावरकर की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने आजादी की लड़ाई में अहम भूमिका निभाई और देश के लिए जेल गए। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह निजी तौर पर सावरकर की विचारधारा से सहमत नहीं हैं।

इसे भी पढ़ें: बीते 90 वर्षों से हमें निशाना बनाया जा रहा, इसमें चिंता की कोई बात नहीं: भागवत

सावरकर के संदर्भ में सिंघवी की इस टिप्पणी से कुछ दिनों पहले ही पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मुंबई में संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि प्रधानमंत्री रहते हुए इंदिरा गांधी ने सावरकर की याद में डाक टिकट जारी किया था। उन्होंने यह भी कहा था कि हम सावरकर के खिलाफ नहीं हैं, बल्कि उस विचारधारा के खिलाफ हैं, जिसके पक्ष में वह (सावरकर) खड़े थे।  गौरतलब है कि महाराष्ट्र भाजपा ने अपने चुनावी घोषणापत्र में सावरकर को भारत रत्न दिये जाने की मांग की है। इसके बाद से ही इस मसले पर सियासी घमासान छिड़ गया है। भाजपा का यह घोषणापत्र आने के बाद कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने अपनी पहली प्रतिक्रिया में कहा था कि अगर सावरकर को भारत रत्न देने पर विचार होता है तो फिर इस देश को भगवान बचाए।

प्रमुख खबरें

Kerala CM पर सस्पेंस जारी, Rahul Gandhi ने की Kharge से मीटिंग, क्या आज होगा नाम का ऐलान?

NEET Paper Leak पर Delhi में Youth Congress का हल्लाबोल, JPC जांच और इस्तीफे की मांग तेज

विदेश जाने का है Plan? Fuel संकट के बीच अब एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला

Modi Cabinet ने गैस संकट को दूर करने के लिए उठाया बड़ा कदम, देश में अब कोयले से बनेगी गैस, खरीफ फसलों का MSP बढ़ाने को भी मंजूरी दी