एशिया कप में भारतीय महिला हॉकी टीम की कमान संभालेगी सविता, मलेशिया के खिलाफ होगा मुकाबला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 12, 2022

नयी दिल्ली। अनुभवी गोलकीपर सविता मस्कट में होने वाले महिला एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में भारत की 18 सदस्यीय टीम की अगुवाई करेगी। हॉकी इंडिया ने बुधवार को टीम घोषित की जिसमें तोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाली 16 खिलाड़ी शामिल हैं। नियमित कप्तान रानी रामपाल बेंगलुरू में चोट से उबर रही हैं और इसलिए 21 से 28 जनवरी के बीच होने वाले टूर्नामेंट के लिये सविता को कप्तान नियुक्त किया गया है। भारत को जापान, मलेशिया और सिंगापुर के साथ पूल ए में रखा गया है। भारतीय टीम अपने खिताब के बचाव का अभियान टूर्नामेंट के पहले दिन मलेशिया के खिलाफ करेगी। इसके बाद उसका मुकाबला जापान (23 जनवरी) और सिंगापुर (24 जनवरी) से होगा। सेमीफाइनल 26 जनवरी को और फाइनल 28 जनवरी को खेला जाएगा। प्रतियोगिता में शीर्ष चार पर रहने वाली टीम स्पेन और नीदरलैंड में होने वाले विश्व कप 2022 के लिये क्वालीफाई करेंगी।

प्रमुख खबरें

Canada Deportation Record: सिर्फ 6 महीने में कनाडा से 3 हजार से ज्यादा भारतीय डिपोर्ट, क्या है वजह?

आज भारत में डिग्री का कोई मतलब नहीं है: Chhatron ki Goonj कार्यक्रम में राहुल का दर्द, Data और दौलत पर फोकस

UAE की Iran को कड़ी चेतावनी, ADNOC टैंकर पर Missile Attack को बताया UN Resolution का उल्लंघन

हिंदुओं को धोखा देने वाले इस देश को ले डूबे मुस्लिम, हिल गया यूरोप !