By दिव्यांशी भदौरिया | Aug 08, 2026
सावन के महीने में हरे रंग के कपड़े से लेकर हरी चूड़ियां पहनने का खास महत्व माना जाता है। हिंदू धर्म में सावन के महीने में हरे रंग को खुशहाली और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। इसलिए महिलाओं हरी साड़ी, सूट, चूड़ियां और ज्वैलरी पहनना पसंद करती हैं। खासकर आप आई मेकअप करती हैं, अपने आउटफिट के साथ मैच करके, तो आपका पूरा लुक और भी अट्रैक्टिव नजर आएगा। इसलिए आप ग्रीन स्मोकी आई मेकअप ट्राई जरुर करें।
सबसे पहले आंखों की तैयारी करें
दरअसल, आई मेकअप शुरु करने से पहले आपको अपनी आंखों की अच्छे से सफाई करनी होगी। फिर आंखों के आसपास की त्वचा को साफ करें। इसके बाद थोड़ा-सा मॉइश्चराइजर लगाएं। अब प्राइमर अप्लाई कर सकते हैं। यदि प्राइमर नहीं है, तो आप हल्का-सा कंसीलर लगाकर थोड़ा-सा कॉम्पैक्ट पाउडर लगा सकते हैं। इससे आईशैडो ज्यादा देर तक टिका रहे।
सही ग्रीन शेड चुने
असल में सभी ग्रीन कलर हर किसी की आंखों पर एक जैसे बिल्कुल नजर नहीं आते हैं। ब्राइट स्किन टोन पर एमरल्ड ग्रीन और ऑलिव ग्रीन ट्राई करें। वहीं, सांवली रंगत पर फॉरेस्ट ग्रीन, बॉटल ग्रीन और डीप ग्रीन का इस्तेमाल कर सकते हैं।
कैसे करें ग्रीन स्मोकी आई मेकअप
- इसके लिए आप पलकों की क्रीज पर लाइट ब्राउन या न्यूड आईशैडो लगा लें। इससे बाकी कलर्स आसानी से ब्लेंड हो जाएंगे।
- अब पलकों के बीच वाले हिस्से पर ग्रीन आईशैडो लगाएं। ब्रश से धीरे-धीरे थपथपाते हुए कलर लगाएं। ध्यान रहे कि आपको रगड़ना नहीं है।
- इसके बाद आंखों के बाहरी कोने पर डार्क ग्रीन या ब्लैक आईशैडो लगाकर हल्के हाथ से ब्लेंड करें। यह आपको एकदम स्मोकी लुक देगा।
- अब आप सबसे जरुरी प्रॉसेस करनना है, वो है ब्लेंडिंग। आपको जहां दो शेड नजर आए, तो वह क्लीन ब्लेंडिंग ब्रश से हल्के हाथों से ब्लेंड कर लें। ध्यान रहे कि शेड आपस में मिक्स हो जाए।
- इसके बाद वॉटरलाइन पर ब्लैक काजल अप्लाई करेंगे। चाहें तो ऊपर पतला-सा आईलाइनर भी लगा सकते हैं। अब आप किसी छोटे ब्रश से काजल को थोड़ा-सा स्मज कर लें। इसके बाद आपका स्मोकी इफेक्ट और भी सुंदर लगेगा।
- आप नीचे की लैश लाइन पर भी थोड़ा-सा ग्रीन आईशैडो लगाकर ब्लेंड कर लें। इसी स्टेप से आपकी आंखें बेहद ही खूबसूरत लगेंगी।
- आई मेकअप पूरा होने के बाद आप अच्छी क्वालिटी का मस्कारा जरुर लगाएं।
मेकअप को रखें सिंपल
जब आपकी आंखों का मेकअप बोल्ड है, तो आपको बाकी मेकअप सिंपल ही रखना है।
- बेस मेकअप सिंपल रखें।
- पीच या न्यूड ब्लश लगाएं।
- न्यूड, पीच या लाइट पिंक लिपस्टिक यूज कर सकते हैं।
किस आउटफिट के साथ अच्छा लगेगा स्मोकी आई मेकअप लुक?
ग्रीन स्मोकी आई मेकअप ग्रीन साड़ी, ग्रीन अनारकली सूट, लहंगा, सिल्क या कॉटन साड़ी या गोल्डन या ऑफ व्हाइट ड्रेस इन सभी कपड़ो के साथ काफी अच्छा लगता है।
लॉन्ग लास्टिंग आई मेकअप टिप्स
- हमेशा आई प्राइमर का यूज करें।
- क्रीमी आईशैडो के ऊपर पाउडर आईशैडो अप्लाई करें, ऐसा करने से मेकअप ज्यादा देर तक चलता है।
- बरसात के मौसम में वॉटरप्रूफ काजल, आईलाइनर और मस्कारा ही लगाएं।
- आई मेकअप पूरा होने के बाद मेकअप सेटिंग स्प्रे जरुर लगाएं।
- यदि आपकी ऑयली स्किन है, तो पहले पलकों पर थोड़ा-सा लूज पाउडर लगाएं।
ये गलतियां न करें
- आपको बहुत ही ज्यादा ग्रीन कलर एक साथ नहीं लगाना है।
- ब्लेंडिंग छोड़े नहीं, वरना मेकअप पैची दिखेगा।
- गीले ब्रश से पाउडर आईशैडो लगाने से बचना चाहिए।
- अगर आप बहुत ज्यादा ग्लिटर लगाएंगे तो स्मोकी लुक नहीं मिलेगा।