Sawan 2026: हलवाई जैसा Mini Ghevar घर पर बनाने के 3 आसान Methods, जानें परफेक्ट Recipe

By दिव्यांशी भदौरिया | Aug 05, 2026

सावन के समय सबसे ज्यादा डिमांड में घेवर का होता है। इस स्वीट मिठाई को हर कोई खाना पसंद करता है। सावन के महीने घेवर का खाने का एक अलग ही मजा आता है। इस दौरान दुकानों पर घेवर खरीदने के लिए काफी भीड़ लग जाती है। 

सावन में आने वाले त्योहार तीज, रक्षाबंधन और पूरे महीने में घेवर खाना और खिलाना एक परंपरा बन चुकी है। कई लोग तो अपने घर में ही घेवर बनाते हैं। आइए आपको इस लेख में बताते हैं घर पर आप मिनी घेवर कैसे बना सकते हैं। इन 3 तरीकों से आसानी से घेवर बनाया जा सकता है।

सबसे पहले तैयार करें घेवर का बैटर

मैदा- 2 कप

ठंडा घी- आधा कप

ठंडा दूध- एक चौथाई कप (ऑप्‍शनल)

बर्फ वाला ठंडा पानी- जरूरत अनुसार

बर्फ के टुकड़े

घी- तलने के लिए

चाशनी के ल‍िए चीनी- 2 कप

पानी- 1 कप

इलायची पाउडर- आधा छोटा चम्मच

केसर (ऑप्‍शनल)

गार्निश करने के लिए- रबड़ी

कटे हुए पिस्ता

कटे बादाम

चांदी का वर्क (ऑप्‍शनल)

बैटर कैसे बनाएं?

इसे बनाने के लिए आपको ठंडे घी में बर्फ का एक टुकड़ा डालकर अच्छें से फेंट लेना है। घी हल्का और क्रीमी दिखने लगे तो, इसमें थोड़ा-थोड़ा करके मैदा जरुर मिलाएं। अब ठंडा पानी डालते हुए पतला बैटर तैयार करें। पानी की जगह आप ठंडा दूध भी इस्तेमाल कर सकती हैं। ध्यान रखें कि बैटर इतना पतला हो कि चम्मच से डालने पर लगातार बह सके। इसके बाद किसी छलनी से इस बैटर को छान लें, जिससे कोई गुठली रह गई हो, तो वह निकल जाए।

पहला तरीका- अप्पे मेकर में बनाएं मिनी घेवर

- सबसे पहले आप अप्पे मेकर में हर एक खाने में थोड़ा घी डालें।

- इसके बाद घी को अच्छी तरह गर्म होने दें।

 - अब हर सांचे में एक-एक चम्मच बैटर डालें।

- 20 से 30 सेकंड बाद फिर थोड़ा बैटर जरुर डालें।

- अब लकड़ी की सींक या पतली चम्मच से हल्का छेद बना दें जिससे घेवर की जाली बन जाए।

 - वहीं, 3 से 4 बार थोड़ा-थोड़ा बैटर डालते रहें।

 - फिर दोनों तरफ सुनहरा होने तक इसे सेकें या तलें।

 - यह गोल्डन ब्राउन हो जाए तो इसे निकालकर तुरंत चाशनी में डुबोकर निकाल लें।

- चाशनी छन जाए तो फिर ऊपर से रबड़ी और ड्राई फ्रूट्स डालकर सर्व करें।

दूसरा तरीका : स्टील की छोटी कटोरी में बनाएं मिनी घेवर

- इसके लिए गहरी कड़ाही में पर्याप्त मात्रा में घी गर्म करें।

- अब एक मोटी स्टील की छोटी कटोरी या छोटी कटोरीनुमा मोल्ड को बीच में सीधा रखें।

- कटोरी का तला नीचे रहे और इसके चारों तरफ तेल हो।

 - तेल अच्छे से गर्म हो जाए, तो कटोरी के बीच में एक-एक चम्मच बैटर डालें।

 - बैटर नीचे जाकर चारों तरफ जाली बनाना शुरु हो जाएगी।

 - 20 से 25 सेकंड बाद फिर थोड़ा बैटर डाल दें।

 - ऐसे ही आप 3 से 5 बार बैटर डालें।

 - जब आपका मिनी घेवर अच्छे से सेट हो जाए, तो सींक की मदद से धीरे-धीरे उसे कटोरी से अलर कर लें।

- अब इसे सनुहरा होने तक भून लें।

 - इसके बाद इसे निकाल लें और चाशनी में डुबो दें।

 - अब इसको आप गार्निश किया जा सकता है।

तीसरा तरीका:  छोटे रिंग मोल्ड से बनाएं मिनी घेवर

- इसके लिए आप एक कड़ाही में घी डालें और अच्छे से गर्म कर लें।

 - बीच में छोटा स्टील गोल रिंग मोल्ड डालें।

 - इसके बाद इसमें एक चम्मच बैटर डालें।

 - फिर यह बैटर नीचे जाकर जाली बनाना शुरु करेगा।

 - थोड़ी देर बाद फिर एक चम्मच बैटर डाल दें।

 - इस तरीके को आप 3 से 4 बार दोहराएं।

 - जब घेवर मजबूत हो जाए, तब सींक से धीरे-धीरे अलग करें।

 - इसको अब हल्का सुनहरा और कुरकुरा होने तक तल लें।

- इसके बाद इसे भी निकालकर चाशनी में डुबो दें।

 - अब ऊपर से रबड़ी, केसर और पिस्ता डाल दें।

चाशनी कैसे बनाएं?

चाशनी बनाने के लिए सबसे पहले चीनी और पानी एक साथ उबाल लें। जब हल्की तार जैसी चाशनी बनने लगे, तो गैस बंद कर दें। फिर इसमें इलायची पाउडर और केसर डाल दें। इस बात का ध्यान रखें कि चाशनी ज्यादा गाढ़ी नहीं हो। वरना घेवर कुरकुरा नहीं रहेगा।

इस तरह से करें सर्व

सबसे पहले मिनी घेवर को चाशनी में डुबाएं। अब ऊपर से ठंडी रबड़ी डालें। फिर पिस्ता, बादाम और थोड़ा-सा केसर डालकर सजाएं। अब चाहे तो गुलाब की सूखी पंखुड़ियों से भी गार्निश कर दें।

प्रमुख खबरें

AISTA की मांग, Sugar का न्यूनतम विक्रय मूल्य बढ़ाकर 42 रुपये प्रति किलो करे सरकार

Georgia House of Representatives में चुने जाने वाले पहले सिख बने भारतीय-अमेरिकी Jyoth Singh

कैब ड्राइवर का शातिर दिमाग और खौफनाक साजिश! पत्नी, सास, साले, सरहज सहित पूरे ससुराल को उतारा मौत के घाट, अलग-अलग ठिकानों पर फेंकी लाशें!

Ranjeev Puri बने Michigan House के पहले भारतीय-अमेरिकी स्पीकर