Colon Cancer: खराब लाइफस्टाइल से बढ़ते कॉलन कैंसर को कहें अलविदा, डाइट में जोड़ें ये 4 खास फल

By अनन्या मिश्रा | Nov 06, 2025

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपनी सेहत का ध्यान नहीं रख पाते हैं। जिस कारण लोगों में कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। डायबिटीज, मोटापा और दिल की बीमारियां आम हो गई हैं। वहीं कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी भी लोगों को तेजी से अपना शिकार बना रही है। इसके पीछे अनहेल्दी लाइफस्टाइल और खराब खानपान जिम्मेदार है। हम जो कुछ भी खाते हैं, उसका सीधा असर हमारे गट और उसमें मौजूद अच्छे बैक्टीरिया पर पड़ता है। ऐसे में जरूरी है कि हम अपनी डाइट में हेल्दी फलों को शामिल करें। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसे फलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका सेवन कॉलन यानी की आंतों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। 

इसे भी पढ़ें: Benefits of Yoga: दवाओं से बचना है तो सर्दी-खांसी में करें ये योगासन, तुरंत मिलेगा आराम

साइट्रस फ्रूट्स

नींबू, संतरा और ग्रेपफ्रूट जैसे साइट्रस फ्रूट्स सिर्फ ताजगी ही नहीं बल्कि शरीर के लिए नेचुरल डिटॉक्सिफायर की तरह काम करते हैं। इन फलों में विटामिन सी और फ्लेवोनॉइड्स की मात्रा अच्छी पाई जाती है। जोकि शरीर के हानिकारक तत्वों को खत्म करते हैं और सेल्स को नुकसान होने से बचाते हैं। इन फलों का सेवन करने से कैंसर का खतरा कम होता है।

सेब

सेब में पेक्टिन फाइबर पाया जाता है, जोकि गट बैक्टीरिया के लिए फायदेमंद होता है। जब यह कोलन में जाकर टूटता है, तो ब्यूट्रेट नामक फैटी एसिड बनता है, जोकि कैंसर सेल्स से बचाव करता है। सेब के छिलके क्वेरसेटिन मौजूद होता है, जोकि एक पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट है। यह सेल्स के डीएनए को नुकसान होने से बचाता है।

तरबूज

गट हेल्थ के लिए फाइबर जितना जरूरी होता है, पानी भी उतना ही जरूरी होता है। वहीं तरबूज में 90% पानी पाया जाता है, जोकि शरीर को हाइड्रेट रखता है और डाइजेशन को दुरुस्त रखता है। इसमें मौजूद लाइकोपीन एक ऐसा एंटीऑक्सीडेंट है, जोकि कैंसर से बचाव में सहायता करता है। साथ ही यह कॉल समेत कई कैंसर के खतरे को कम करता है।

प्रमुख खबरें

K Annamalai ने BJP से इस्तीफा देने की कर ली तैयारी, नेतृत्व को धन्यवाद देकर पार्टी को कहेंगे अलविदा!

Bangladeshi Infiltrators को बाहर निकालने का अभियान तेज, अपने अभियान में तेजी से सफल हो रही Suvendu Adhikari सरकार

अमरनाथ यात्रा से पहले Jammu में हाई-लेवल Security Review, चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर

खत्म हुआ सस्पेंस, JioStar को पछाड़कर Zee ने हासिल किए FIFA World Cup के मीडिया राइट्स, देखें पूरी Details