By अनन्या मिश्रा | Sep 01, 2026
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में खुद के लिए समय निकालना काफी मुश्किल हो जाता है। ऑफिस से रोजाना घर आने-जाने के दौरान धूल-मिट्टी और प्रदूषण का सामना करना पड़ता है। यह धूल-मिट्टी न सिर्फ हमारी स्किन बल्कि बालों को भी बेजान और रूखा बना देती है। वहीं इससे बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस समस्या से बचने के लिए पार्लर जाकर महंगे हेयर ट्रीटमेंट लेती हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। क्योंकि आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे घर बैठे आप अपने बालों को सिल्की और शाइनी बना सकते हैं।
बालों के लिए सदियों से नारियल तेल का इस्तेमाल किया जा रहा है। आप इस तेल की सहायता से बेहद कम खर्च में आसानी से कुछ स्टेप्स पॉलो कर घर बैठे हेयर स्पा कर सकती हैं।
एक कटोरी में 2 चम्मच नारियल तेल लें और इसको हल्का सा गुनगुना कर लें। फिर उंगलियों की सहायता से सिर की स्किन पर एकदम हल्के हाथों से 15 मिनट तक मालिश करें। इससे स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और बालों की जड़ों की गहराई तक तेल भी पहुंचता है।
अब बालों को स्टीम दें और एक टॉवल को गर्म पानी में भिगोएं। अब इसको अच्छे से निचोड़लें और अच्छी तरह निचोड़कर अपने पूरे बालों पर लपेट लें। इस तरह से तौलिए को करीब 15 मिनट तक बालों पर बंधा रहने दें। इससे आपके बालों को अच्छे से भाप मिलती रहेगी।
करीब 15 मिनट बाद सिर पर से टॉवल को हटा दें। फिर 5 मिनट तक रुकें और किसी सल्फेट-फ्री या माइल्ड हर्बल शैम्पू से हेयर वॉश करें। हेयर वॉश के लिए ज्यादा गर्म पानी का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। बालों को धोने के लिए हल्का गुनगुना या सामान्य पानी सही रहता है।
हेयर वॉश करने के बाद हर्बल कंडीशनर या फिर घर पर बने दही और नारियल तेल वाला हेयर मास्क लगाएं। इसको करीब 5 मिनट तक बालों पर लगा रहने दें और फिर बालों को अच्छे से पानी से धो लें।
नारियल तेल से घर पर हेयर स्पा करने से न सिर्फ आपके बाल सिल्की और खूबसूरत बनते हैं, बल्कि इसके कई अन्य फायदे भी मिलते हैं।
सिर की हल्की मालिश और स्टीम से आपको रिफ्रेशमेंट फील होगा।
नारियल तेल में लॉरिक एसिड मौजूद होता है, जो बालों के प्रोटीन को खत्म होने से रोकता है। इससे दोमुंहे बालों की समस्या भी खत्म होती है।
यह होम मेड स्पा स्कैल्प के पीएच लेवल को संतुलित बनाए रखने में सहायता करता है।